फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inaugurated a new public service center built at a cost of seven lakh rupees.

Una News: सात लाख से बने नए सार्वजनिक सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

Wed, 28 Jan 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Inaugurated a new public service center built at a cost of seven lakh rupees.
कटौहड़ कलां में सार्वजनिक सेवा केन्द्र का लोकार्पण करते सुदर्शन सिंह बबलू ।स्रोत :ब्लॉक कांग्
बोले, चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत को दूर करना प्राथमिकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अंब की ग्राम पंचायत कटौहड़ कलां में सात लाख रुपये की लागत से बने सार्वजनिक सेवा केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है। इस केंद्र से ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं और दस्तावेजी कार्यों के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए नई योजनाएं और पुराने नलकूपों का सुधार कार्य जारी है। साथ ही शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने संविधान और शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed