फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   in una three person arrested with 569 gram charas,una news three arrested with charas

दो अलग-अलग जगहों पर चरस के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 25 Jan 2021 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
in una three person arrested with 569 gram charas,una news three arrested with charas
ऊना में चरस के साथ पुलिस ने पकडे व्यक्ति - फोटो : Una
कुरियाला और संतोषगढ़ में पुलिस ने पकड़ी 569 ग्राम चरस
विज्ञापन

ऊना/संतोषगढ़। पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगहों पर चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में 569 ग्राम चरस बरामद की है। पहला मामला सदर पुलिस थाना ऊना के तहत कुरियाला गांव का है जिसमें एसएचओ सदर गौरव भारद्वाज ने रविवार देर रात को पुलिस टीम के साथ गश्त पर कुरियाला के पास एक कार की तलाशी लेने पर कार के डैश बोर्ड से 340 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों की पहचान अश्वन कुमार 42 पुत्र लेख राज निवासी गांव बलौनी जिला हमीरपुर एवं दिनेश शर्मा 31 पुत्र सुभाष चंद निवासी नेहरी रोड़ अंब जिला ऊना के रूप में हुई है। इसके अलावा संतोषगढ़ पुलिस ने भी सोमवार को स्कूटी सवार युवक को चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 229 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान दिलबाग पुत्र छोटू निवासी गांव पूना जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी चरस की खेप कहां से लेकर आए और कहां सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों से नशा माफिया से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। उधर, एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने कुरियाला और संतोषगढ़ में चरस के साथ पकड़े गए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि कुरियाला में पकड़े गए कार सवार दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed