Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In the Ashu Puri murder case, the police made the accused recreate the scene.

Una News: आशु पुरी हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी से करवाया सीन रिक्रिएट

Sun, 23 Nov 2025 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 23 Nov 2025 07:09 AM IST
विज्ञापन
In the Ashu Puri murder case, the police made the accused recreate the scene.
घायल पुरजिंद्र की पीजीआई में हुई सर्जरी, हालत पहले से बेहतर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। धर्मशाला-ऊना राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे होटल के बाहर बुधवार रात को आशु पुरी की हत्या मामले में पुलिस शनिवार को आरोपी गुरजीत मान को दोबारा घटनास्थल पर लेकर पहुंची। इस दौरान वारदात से पहले क्या हुआ और कौन कहां मौजूद था, इसकी विस्तृत जानकारी ली गई। इस दौरान आरोपी से सीन रिक्रिएट करवाया गया। आरोपी से पूछा गया कि वारदात के समय वह कहां खड़ा था और अन्य आरोपी कहां मौजूद थे और उनकी क्या भूमिका रही।
उधर गोलीकांड के बाद तेजधार हथियारों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पुरजिंद्र सिंह उर्फ पिंदू की शनिवार को सर्जरी हुई। पुरजिंद्र के सिर में गहरी चोटें आई हैं। बुधवार रात को ही उसे पीजीआई रेफर किया था, लेकिन उसके बीपी में अस्थिरता के कारण शुक्रवार तक सर्जरी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

इस वारदात में पुलिस ने .32 बोर का पिस्तौल बरामद कर ली है, जिससे वारदात को अंजाम दिया गया। पिस्तौल हत्या आरोपी गुरजीत सिंह निवासी सनोली की क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के बाहर खड़ी गाड़ी के बरामद हुई है। गाड़ी से चलाई गई गोलियों के पांच खोल भी जब्त किए गए। बताया जा रहा कि आरोपी ने आशु पुरी पर पांच राउंड फायर किए, इसमें चार गोलियां उसे लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आशु पुरी के साथियों ने भी गाड़ियों से तेजधार हथियार निकाले और गोलीबारी करने वाले गुरजीत और उसके साथी गुरपिंद्र सिंह पर करीब 30 वार किए। दोनों को सिर, चेहरे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दोनों पीजीआई में उपचाराधीन हैं, जहां गुरजीत की हालत सुधर रही है तो गुरपिंद्र की शनिवार को सर्जरी हुई। गुरपिंद्र की हालत अभी नाजुक बनी हुई।
मुख्यमंत्री ने एसपी को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
शनिवार दोपहर को ऊना पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव को मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वारदात में जिस किसी की भूमिका है, सभी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना की आपराधिक घटनाओं से बिगड़े माहौल पर प्रदेश सरकार गंभीर है। यहां कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।


-गिरफ्तार आरोपी गुरजीत मान से रिमांड पर पूछताछ जारी है। कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर करीब 15 लोगों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई। सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए तलब किया जा रहा है। कहा कि पुलिस जांच में काफी कड़ियां सुलझ चुकीं हैं आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। - अमित यादव, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed