फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In the Amb subdivision, the open shops and enclosures were closed late at night.

Una News: अंब उपमंडल में देर रात खुले ठेके और अहाते करवाए बंद

Sat, 29 Nov 2025 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
In the Amb subdivision, the open shops and enclosures were closed late at night.
कार्यकारी एसडीएम नरेश पटियाल की अगुवाई में कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रशासनिक निर्देशों के तहत अंब उपमंडल में देर रात तक खुले रहने वाले शराब के ठेकों और अहातों पर प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। अंब के कार्यकारी एसडीएम एवं तहसीलदार नरेश पटियाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने वीरवार रात को अंब से मुबारिकपुर तक गहन गश्त की और निर्धारित समय सीमा के बाद खुली पाई गई दुकानों को बंद करवाया। कार्यकारी एसडीएम नरेश पटियाल के साथ अंब थाना प्रभारी ठाकुर रूप सिंह और पुलिस टीम ने वीरवार रात 9:30 बजे से रात 11:15 बजे तक पेट्रोलिंग की। इस दौरान टीम ने विशेष रूप से ऐसे स्थानों की जांच की, जहां तय समय के बाद भी शराब से संबंधित दुकानें खुली थी।

धुसाड़ा में एक ठेका, अहाता पूरी तरह खुला पाया गया, जिसे टीम ने तुरंत बंद करवाया और संचालक को सख्त चेतावनी दी। जबकि चुरूड़ू और टकारला में भी निर्धारित समय सीमा के बाद कुछ ठेके हाफ ओपन शटर (आंशिक रूप से खुले) पाए गए। जिन्हें बंद करवाया गया। नरेश पटियाल ने बताया कि यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप चलाया गया है। टीम ने इस दौरान रेस्टोरेंट और ढाबों की भी जांच की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं भी अवैध रूप से शराब तो नहीं परोसी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed