फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In-laws accused of harassment, case registered

Una News: ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप, केस दर्ज

Tue, 28 Oct 2025 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 28 Oct 2025 05:29 AM IST
विज्ञापन
In-laws accused of harassment, case registered
ऊना। महिला पुलिस थाना में एक महिला ने अपने पति सहित चार ससुरालियों पर प्रताड़ित, पिटाई करने व फिनाइल पिलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 22 साल पहले शिवदीप पुरी निवासी हैवोवाल लुधियाना पंजाब के साथ हुई। उनके दो बच्चे हैं। शादी के बाद से ही उसकी सास नीता पुरी, देवर अंकुश पुरी व रामदीप पुरी तथा पति शिवदीप पुरी ने दहेज की मांग को लेकर उसे तंग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बीते 11 अक्तूबर को उसे ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। इसके बाद 12 अक्तूबर को वह ऊना स्थित अपने मायके आ गई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर परेशान किया। सास व देवरों ने उसे फिनाइल पिलाने की भी कोशिश की व जान से मारने की धमकियां दी। ससुराल वालों ने उससे 15 लाख रुपये भी मांगे। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है। जल्द ससुराल पक्ष काे जांच में शामिल किया जाएगा। इसके लिए महिला पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed