{"_id":"67f7ccf09c9d90cdfb0d29c1","slug":"in-laws-accused-of-dowry-harassment-and-assault-una-news-c-93-1-una1002-151017-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। महिला थाना ऊना में एक महिला ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई है। उसने मारपीट और दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी शादी बीते साल दिसंबर में हुई। शादी में उसके पिता ने 25 से 30 लाख रुपये खर्च किए। इस दौरान ससुराल वालों को सोने के गहने भी दिए लेकिन शादी के बाद ही पति ने उसे कहना शुरू कर दिया कि उसके माता-पिता ने शादी में कंजूसी की। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने पांच लाख की नकदी और एक लग्जरी गाड़ी की मांग रखी। ससुरालियों ने उसकी एमबीए की पढ़ाई को रोकने का प्रयास किया। पति ने उससे कहा कि शादी के बाद पढ़ाई का कोई औचित्य नहीं। उसका देवर, सास और चाचा ने भी उसे लगातार प्रताड़ित किया। इस दौरान उसने इस बारे में अपने परिवार को भी बताया। इसके बाद दोनों पक्षों में बातचीत हुई और समझौता हो गया। महिला ने कहा कि उसके ससुरालियों ने उसपर लांछन लगाए कि वह परीक्षा के बहाने रंगरलियां मनाती है। महिला ने कहा कि कुछ समय पहले वह पति के साथ फरीदाबाद शिफ्ट हो गई। जहां उसके पति ने पांच लाख कैश और गाड़ी की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की। महिला ने पुलिस को बताया कि मार्च माह में ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों को जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।