फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In Gaggi murder case, investigation is focused on a suspect youth

Una News: गग्गी हत्याकांड केस में एक संदिग्ध युवक पर टिकी जांच

Mon, 18 Aug 2025 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
In Gaggi murder case, investigation is focused on a suspect youth
आरोपी वारदात के दिन से घर से गायब, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन


आरोपी के काबू में आने से खुल सकते हैं कई राज

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। ख्वाजा बसाल में 27 जुलाई को अरनियाला निवासी राकेश उर्फ गग्गी की हत्या के मामले में पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार आरोपियों की पहचान भी नहीं हो पाई है। हालांकि कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं, लेकिन आरोपी किस रास्ते से जिला में दाखिल हुए और वारदात के बाद कहां से भागे, यह अब भी जांच का विषय है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की जांच जिले के एक गांव निवासी युवक पर केंद्रित है, जो वारदात वाले दिन से ही लापता है। आशंका जताई जा रही है कि उसके पकड़ में आते ही कई अहम कड़ियां सामने आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पूरी तैयारी के साथ हत्या को अंजाम देने आए थे। हत्या से पहले प्रवेश और फरारी की रणनीति उन्होंने पहले ही तय कर रखी थी। कई गांवों से होकर निकलने के बावजूद वे अधिकतर सीसीटीवी कैमरों से बच निकले। घटना के कुछ दिन बाद बढेड़ा खड्ड की झाड़ियों में आरोपियों की बाइक बरामद हुई, जिस पर न तो नंबर प्लेट थी और न ही चेसी नंबर। एसआईटी प्रभारी एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं और जल्द ही इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश किया जाएगा।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड को 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन छापों और पूछताछ के बावजूद पुलिस को कोई ठोस सुराग हासिल नहीं हुआ। यहां तक कि मृतक गग्गी का मोबाइल फोन भी अब तक बरामद नहीं हो पाया है। लगातार देरी से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर ऐसे अपराधियों का मनोबल बढ़ता रहा तो जिला में कानून व्यवस्था और बिगड़ सकती है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने दावा किया कि जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं और पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं और जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed