{"_id":"613cea438ebc3ebd6b0d0c9d","slug":"in-every-school-of-una-district-teachers-and-staff-will-have-covid-test-una-news-sml3834850167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना जिले के हर स्कूल में शिक्षकों और स्टाफ की होगी कोविड जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना जिले के हर स्कूल में शिक्षकों और स्टाफ की होगी कोविड जांच
विज्ञापन
In every school of Una district, teachers and staff will have Covid test
ऊना। जिले के हर स्कूल के शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों की कोविड जांच की जाएगी। जिलेभर में शिक्षकों की कोविड जांच कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि इस समय स्कूल बच्चों के लिए बंद हैं लेकिन आने वाले समय में बच्चों की सुरक्षा हो सके, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
गगरेट क्षेत्र के एक निजी स्कूल में एक साथ 16 शिक्षक और स्टाफ सदस्य कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासन अब हर स्कूल के शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों की कोविड जांच करवाने जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दे दिए हैं। हालांकि वर्तमान में जिलेभर में कोविड जांच हो रही है। रोजाना सैकड़ों सैंपलों की जांच की जा रही है।
रैपिड एंटीजन टेस्ट के अलावा आरटीपीसीआर लैब के लिए भी सैंपल भेजे जा रहे हैं। अब यह जांच मुख्य तौर पर स्कूलों पर फोकस रहेगी ताकि कोरोना संक्रमण को लेकर पता लगाया जा सके। फिलहाल स्कूल बंद होने के कारण स्कूल स्टाफ और शिक्षक स्कूल पहुंच रहे हैं। शिक्षकों और स्टाफ की सैंपलिंग में अगर व्यापक कोविड पॉजिटिव आते हैं तो प्रशासन उसके अनुसार आगामी रणनीति तैयार करेगा।
विज्ञापन
एक साथ स्कूल में सामने आए कोरोना संक्रमण के मामलों को प्रशासन गंभीरता से ले रहा है क्योंकि मामला सीधे तौर पर बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इस संबंध में डीसी राघव शर्मा ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों और स्टाफ के कोविड जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को कहा गया है। स्कूल खुलना न खुलना अलग विषय है। बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पहले की तरह की एहतियात बरतें। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।