फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In Bhanjal ward, BJP nominated a two-time Pradhan while Congress once again nominated a loser.

Una News: भंजाल वार्ड में भाजपा ने दो बार के प्रधान तो कांग्रेस ने एक बार फिर हारे को बनाया उम्मीदवार

Thu, 07 May 2026 06:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 07 May 2026 06:21 AM IST
विज्ञापन
In Bhanjal ward, BJP nominated a two-time Pradhan while Congress once again nominated a loser.
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। नगर पंचायत गगरेट के चुनाव में इस बार मुकाबला केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं बल्कि संगठन में चल रही गुटबाजी के बीच भी है। इस चुनाव में स्थानीय प्रभाव और व्यक्तिगत पकड़ की परीक्षा भी होगी। टिकट बदलने से शुरू हुई चर्चा अब चुनावी समीकरणों को और अधिक दिलचस्प बना रही है। जिला परिषद के भंजाल वार्ड में भाजपा ने दो बार कुनेरन पंचायत के प्रधान रह चुके गुरमुख सिंह पर दांव लगाया है। वहीं कांग्रेस ने एक बार फिर दलविंदर सिंह बबली को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि बबली पिछला जिला परिषद चुनाव हार चुके हैं लेकिन कांग्रेस उन्हें क्षेत्र में सक्रिय चेहरा मानकर मैदान में उतार रही है। अंबोटा वार्ड में अंतिम समय पर टिकट बदलने के फैसले के बाद भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी सामने आई है। वहीं कांग्रेस एकजुटता दिखाते हुए तीनों वार्डों में मजबूती से चुनावी मैदान में उतरती नजर आ रही है।
विज्ञापन

शुरुआत में भाजपा ने पूर्व उपप्रधान रमन ठाकुर जानी पर भरोसा जताया था लेकिन देर रात अचानक भाजपा ने पवन नंबरदार को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। विदित रहे कि इससे पहले भी रमन ठाकुर को किसान मोर्चा में एक अहम जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन 24 घंटे के भीतर ही फैसला वापस ले लिया गया था। अब दोबारा टिकट कटने की घटना ने भाजपा की संगठनात्मक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक गलियारों में यह बदलाव चर्चा का कारण बना हुआ है। इससे कार्यकर्ताओं के एक गुट में नाराजगी जताई जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा ने अंबोटा वार्ड से पवन नंबरदार, चलेट वार्ड से आरती देवी और भंजाल वार्ड से गुरमुख सिंह को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से अंबोटा से सुरिंदर सिंह कंवर, चलेट से दीपिका शर्मा और भंजाल से दलविंदर सिंह बबली चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलेट वार्ड में कांग्रेस ने इस बार नया दांव खेलते हुए मरवाड़ी क्षेत्र से दीपिका शर्मा को मैदान में उतारा है। उनके पति पूर्व उपप्रधान रह चुके हैं और परिवार का स्थानीय स्तर पर अच्छा प्रभाव माना जाता है। भाजपा उम्मीदवार आरती देवी छात्र राजनीति से जुड़ी रही हैं और एबीवीपी की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखती हैं। ऐसे में यहां महिला नेतृत्व और स्थानीय नेटवर्क बड़ा फैक्टर बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed