फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In Behad Jaswan bloody clash case, the attacker is absconding, the knife is not found

Una News: खूनी झड़प मामले में हमलावर नहीं चढ़ा हत्थे

Sun, 13 Apr 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
In Behad Jaswan bloody clash case, the attacker is absconding, the knife is not found
बेहड़ जसवां पंचायत के अंतर्गत गांव बासुणी में जमीनी विवाद के मामले में ब्यान दर्ज करते पुलिस अ​ - फोटो : संवाद
बेहड़ जसवां पंचायत के गांव बसूणी में जमीन विवाद में किया था हमला
विज्ञापन

दराट के हमले में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। बेहड़ जसवां पंचायत के अंतर्गत गांव बसूणी में जमीन विवाद पर खूनी झड़प के मामले में दराट (टोका) से हमला करने वाला आरोपी रविवार शाम तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। वारदात में घायल दो लोगों का इलाज जांलधर के निजी अस्पताल और एक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। वारदात में इस्तेमाल दराट भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बेहड़ जसवां पंचायत के उपप्रधान मोहिंद्र सिंह और उसके पड़ोसियों के बीच जमीन विवाद लंबे समय से चलता आ रहा था। शनिवार को यह खूनी संघर्ष में बदल गया। मामले में एक पक्ष से शिकायतकर्ता सोनू देवी पत्नी विजय सिंह निवासी गांव बसूणी डाकघर चकसराय तहसील अंब ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका देवर रजिंद्र सिंह सेना में तैनात है और छुट्टी पर घर आया हुआ। शनिवार सुबह उसका देवर अपने कमरे से पुराने फर्श को उखाड़ कर मलबा ट्रैक्टर में लोड कर रहा था। दोपहर करीब एक बजे उसने रजिंद्र सिंह के बच्चों की चीखने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंची तो उसके देवर राजिंद्र सिंह के मुंह से खून निकल रहा था। उनके पड़ोसी आरोपी महिंद्र सिंह अपने हाथ मे तेजधार हथियार टोका लेकर खड़ा था। उतने में उसकी देवरानी अमनदीप अपने पति को बचाने के लिए भागी तो आरोपी महिंद्र सिंह ने उसके सिर पर भी उसी टोके से वार कर दिया। सोनू देवी ने बताया कि उसे घटना का वीडियो मोबाइल पर बनाना शुरु किया तो आरोपी ने उसपर भी वार कर दिया, जिससे उसकी एक अंगुली कट गई। कहा कि आरोपी महिंद्र के पिता भाग सिंह ने उसके सिर पर डंडे के साथ और उनके दूसरे पड़ोसी नारायण सिंह ने उसके कंधे पर डंडे के साथ वार किया। घायलों में राजिंद्र सिंह और उसकी पत्नी अमनदीप का इलाज आर्मी अस्पताल जालंधर में चल रहा। वहीं, सोनू देवी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन है। शिकायतकर्ता सोनू देनी ने बताया कि आरोपी भाग सिंह रिश्ते में उसका चाचा ससुर लगता है। उनके साथ जमीन की तकसीम का केस चला हुआ है।

दूसरे पक्ष से भाग सिंह निवासी बसूणी ने बताया कि उनके पड़ोसियों के साथ जमीन का विवाद चल रहा। रविवार को उनके पड़ोसी ट्राली में मिट्टी भरकर लाए और उनके घर को जाने वाले रास्ते को मिट्टी डालकर बंद करने लगे। इस दौरान उसका बेटा महिंद्र सिंह मौका पर गया और उनसे ऐसा न करने के लिए कहा। कहा कि आरोपियों ने हाथ में पत्थर और डंडे लेकर उसे, उसके बेटे महिंद्र सिंह और पत्नी पवना देवी पर हमला किया। कहा कि हमने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। भाग सिंह ने बताया कि आरोपी राजिंद्र सिंह भारतीय फौज में कार्यरत है और धमकियां देता है कि मैं कुछ भी कर सकता हूं। भाग सिंह ने बताया कि राजिंद्र सिंह बंदूक लेकर आया और धमकी देने लगा कि मैं गोली मारकर तुम लोगों को खत्म कर दूंगा। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। जिसके आधार पर क्रॉस केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed