फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   In 54 years, Una has traversed the journey from the bullock-cart era to the age of trains.

Una News: 54 साल में ऊना ने तय किया बैलगाड़ी के दौर से रेलगाड़ी तक का सफर

Tue, 01 Sep 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 01 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
In 54 years, Una has traversed the journey from the bullock-cart era to the age of trains.
ऊना। बैलगाड़ी के पहिये... फिर साइकिल और मोटर वाहन... और अब रेलगाड़ी की रफ्तार। ऊना की 54 साल की विकास यात्रा ने परिवहन के हर दौर को अपनी आंखों के सामने बदलते देखा है। कभी पंजाब का हिस्सा रहा और तहसील की पहचान रखने वाला ऊना आज हिमाचल के एक विकसित जिले के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका है। वर्ष 1972 में जिला ऊना की सड़कों पर करीब 250 से 300 मोटर वाहन थे लेकिन अगस्त, 2026 तक इनकी संख्या डेढ़ लाख के पार पहुंच गई है। नंगल से आई पहली बड़ी रेल लाइन ने ऊना के सफर को नया मोड़ दिया और आज वंदे भारत इसे दिल्ली की रफ्तार से जोड़ रही है।
विज्ञापन


54 साल में बदली परिवहन की यह तस्वीर केवल वाहनों की बढ़ती संख्या बढ़ती जरूरतों और विकास की तेज होती रफ्तार की कहानी बयां कर रही है। शुरूआत में इक्का-दुक्का ही बस चलती थी, वर्तमान में ऊना में हिमाचल पथ परिवहन की 133 बसें सड़कों पर दौड़ रहीं हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1973 से ऊना में स्थानीय स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाने का मैनुअल रिकॉर्ड तैयार होना शुरू हुआ। शुरुआती वर्षों में अलग परिवहन कार्यालय की व्यवस्था विकसित नहीं हुई थी। लाइसेंसिंग से जुड़े काम एसडीएम अथवा उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से किए जाते थे। शुरुआती दौर में सरकारी विभागों के चालक, स्थानीय परिवहन सेवाओं से जुड़े चालक और कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर रखने वाले लोग प्रमुख रूप से लाइसेंस बनवाते थे। निजी वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ आम लोगों के लिए भी लाइसेंस की जरूरत तेजी से बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना प्रदेश का पहला ब्रॉडगेज रेलवे स्टेशन
सड़क से आगे बढ़ते हुए ऊना के परिवहन इतिहास में 11 जनवरी 1991 को नंगल डैम से ऊना तक 14 किलोमीटर लंबी ब्रॉडगेज रेल लाइन बनने के बाद पहली ट्रेन ऊना पहुंची। इस रेल लाइन परियोजना को 1981-82 के बजट में मंजूरी मिली थी। ऊना रेलवे स्टेशन हिमाचल प्रदेश का पहला ब्रॉडगेज रेलवे स्टेशन बना। बाद में रेल लाइन का विस्तार दौलतपुर चौक तक हुआ। जिला ऊना वंदे भारत एक्सप्रेस और जनशताब्दी जैसी ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली से सीधे जुड़ा है। वर्तमान में ऊना रेलवे स्टेशन पर 11 रेल गाड़ियों का आवागमन हो रहा है। अब अंबाला और दिल्ली से ऊना होते हुए पंजाब के करतौली तक ट्रेन चल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed