फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Important meeting on drug de-addiction in Bangana on the 23rd.

Una News: बंगाणा में नशा निवारण विषय पर अहम बैठक 23 को

Tue, 21 Jul 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Important meeting on drug de-addiction in Bangana on the 23rd.
थानाकलां (ऊना)। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बंगाणा सोनू गाेयल ने क्षेत्र में नशा निवारण अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 23 जुलाई को सुबह 11 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बंगाणा करेंगे। इसमें राजकीय महाविद्यालय बंगाणा, चौकीमन्यार, शास्त्री कॉलेज डोहगी, राजकीय आईटीआई बंगाणा, निजी आईटीआई आवाहर सहित उपमंडल बंगाणा के सभी सरकारी एवं निजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में युवाओं को नशे से दूर रखने, शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाने तथा नशा निवारण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उपमंडल प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों के प्रमुखों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed