{"_id":"66226d0c6a58e4844a0e4f9b","slug":"importance-of-voting-explained-through-street-play-in-gondpur-bulla-una-news-c-93-1-una1002-122296-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गोंदपुर बुल्ला में नुक्कड़ नाटक से बताया मतदान का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गोंदपुर बुल्ला में नुक्कड़ नाटक से बताया मतदान का महत्व
Sat, 20 Apr 2024 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
हरोली के गोंदपुर बुलां में मतदान के लिए लोगों को जागरुक करते एकलव्य कलामंच पुलिस के जवान।संवाद
ऊना। लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उपचुनावों में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन मतदाताओं को जागरूक और प्रेरित कर रहा है। इसी कड़ी में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के तहत शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंदपुर बुल्ला और भडियारा में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच ने ग्रामवासियों को नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के जरिए वोट के महत्व बारे जागरूक किया और चुनावों में अपनी सौ फीसदी भागीदारी सुनिश्चित बनाने का मतदाता जागरूकता संदेश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की अहम भूमिका रहती है। सभी पात्र युवा और नए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि पहली जून को मतदान के दिन जिले में सभी मतदाता अपने घरों से निकलें और अपने मताधिकार का उपयोग करें।