फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Importance of Shiv Ratri explained in Lamlehada

Una News: लमलेहड़ा में बताया शिव रात्रि का महत्व

Wed, 06 Mar 2024 06:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 06 Mar 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Importance of Shiv Ratri explained in Lamlehada
ऊना। जिला के गांव लमलेहड़ा ब्रह्मकुमारीज आश्रम में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। ब्रह्मकुमारी बबिता बहन, बीके अवदेश भाई सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पंचायत प्रधान नेहा कुमारी, उपप्रधान ममता और पंचायत सदस्यों सहित ने आश्रम प्रांगण में ब्रह्मकुमारीज के ध्वज का ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

ब्रह्मकुमारी बहन बबिता बहन ने उपस्थित जन समूह को शिवरात्रि का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि एक महत्वपूर्ण वृत्तांत का स्मरणोत्सव है। यह सारी सृष्टि की समस्त मनुष्यात्माओं के परलौकिक परमपिता परमात्मा के दिव्य जन्म का दिन है। इस कारण से शिवरात्रि सभी जन्मोत्सवों अथवा ज्यंतियों को भेंट में सर्वोत्कृष्ट है, क्योंकि अन्य सभी जन्मोत्सव तो मनुष्यात्माओं अथवा देवताओं के जन्मदिन की याद में मनाए जाते हैं, जबकि शिवरात्रि मनुष्य को देवता बनाने वाले परमात्मा के दिव्य और परम कल्याणकारी जन्म का स्मरणोत्सव है। ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय चिन्ह की ध्वजिकाएं लहराकर रथयात्रा को रवाना किया, जो कि लमलेहड़ा से तहसील हरोली के विभिन्न गांवों महाशिवरात्रि के संदेश जनमानस को ईश्वरीय संदेश सें जीवन में पवित्रता, सद्गुणों व सुखमय जीवन को बनानें के लिए प्रेरित कर रहें हैं। संवाद
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed