{"_id":"609fd9188ebc3efbf07a7a32","slug":"immunization-campaign-will-start-in-the-district-from-tomorrow-una-news-sml370374645","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरू होगा जिले में टीकाकरण का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शुरू होगा जिले में टीकाकरण का अभियान
विज्ञापन
ऊना। जिले में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए टीकाकरण सत्र बुक करने की सुविधा उपलब्ध है। जिले में 17 मई के उपरांत, 20, 24 और 27 मई को टीकाकरण किया जाएगा। उपायुक्त राघव शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेशन की बुकिंग की सुविधा टीकाकरण की तारीख से दो दिन पहले खुलेेेगी। कहा कि 17 से 31 मई तक जिले के विभिन्न स्थानों पर 79 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। 17 मई, 20, 24 और 27 मई को प्रतिदिन 16 स्थानों पर टीकाकरण होगा। जबकि 31 मई को 15 स्थानों वैक्सीनेशन की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर अधिकतम 100 टीके लगाए जाएंगे। राघव शर्मा ने कहा कि 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए टीकाकरण के पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है और बिना पूर्व पंजीकरण टीकाकरण नहीं होगा। टीकाकरण स्थलों पहुंचने पर मौके पर पंजीकरण सुविधा नहीं दी जाएगी, ताकि लंबी कतारें लगने की आशंका को टाला जा सके। राघव शर्मा ने 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों से आह्वान किया है कि कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप पर पहले ही पंजीकरण करवा लें। इस अवसर पर एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा तथा डॉ, निखिल उपस्थित रहे।
बॉक्स
17 मई को इन स्थानों पर होगा टीकाकरण
राघव शर्मा ने कहा कि 18-44 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए 17 मई को होने वाले पहले सत्र के लिए जिले में 16 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। ऊना खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना और टाउन हॉल में वैक्सीनेशन होगी। इसके अतिरिक्त राजकीय प्राथमिक पाठशाला बसदेहड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संतोषगढ़, सब सेंटर बसाल में टीके लगेंगे। खंड अंब के तहत राधा स्वामी सत्संग भवन अंब, चिंतपूर्णी अस्पताल तथा सीएचसी धुसाड़ा में टीकाकरण होगा। हरोली खंड में पीएचसी पंजावर, सीएचसी दुलैहड़, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पालकवाह के अतिरिक्त खंड गगरेट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोटा, दौलतपुर चौक कॉलेज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंजाल में टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि थानाकलां खंड के तहत बंगाणा अस्पताल तथा थानाकलां में टीकाकरण किया जाएगा।