फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Illegally cut Khair stumps and 48 logs recovered

Una News: अवैध रूप से काटे खैर के ठूंठ और 48 मोछे बरामद

Tue, 08 Apr 2025 06:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
Illegally cut Khair stumps and 48 logs recovered
बल्ह खालसा जंगल में डीएफओ ने की कार्रवाई, जंगल चारों ओर से सील, विशेष दस्ता तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। जिला ऊना के डीएफओ (वन मंडल अधिकारी) सुशील राणा ने बल्ह खालसा के सरकारी जंगल में अवैध कटान और आग की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार सुबह स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जंगल में अवैध रूप से काटे गए खैर के ठूंठ और करीब 48 मोछे बरामद किए। निरीक्षण के बाद उन्होंने तुरंत प्रभाव से बल्ह खालसा जंगल को चारों ओर से सील करने और विशेष निगरानी दस्ता गठित करने के निर्देश दिए। डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि जंगलों में बढ़ती अवैध गतिविधियां वन्यजीवों और पर्यावरण के लिए खतरे का संकेत हैं। इस दिशा में कड़े कदम उठाते हुए विभाग ने जंगल के भीतर गश्त बढ़ा दी है और विभिन्न स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। साथ ही एक विशेष दल गठित किया गया है जो नियमित रूप से जंगल में गश्त करेगा और अवैध कटान या आग की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करेगा। सुशील राणा ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें भी जागरूक किया और समझाया कि जंगलों की सुरक्षा केवल वन विभाग की ही नहीं, बल्कि सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब तक जनता इस दिशा में जागरूक नहीं होगी, तब तक ऐसे अपराधों को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता।

बाक्स
डीएफओ सुशील राणा ने जनता से आग्रह किया है कि वे जंगलों में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत वन विभाग को दें, ताकि अवैध गतिविधियों पर समय रहते काबू पाया जा सके। उनका मानना है कि जब प्रशासन और जनता मिलकर कार्य करेंगे, तभी जंगलों की रक्षा संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article