{"_id":"6641311be013d5bd640c5177","slug":"illegal-parking-is-not-stopping-in-the-streets-and-roads-of-the-city-police-and-administration-are-failing-to-crack-down-una-news-c-93-1-una1002-123905-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शहर की गलियों और रास्तों में नहीं रुक रही अवैध पार्किंग, पुलिस और प्रशासन नुकेल कसने में नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शहर की गलियों और रास्तों में नहीं रुक रही अवैध पार्किंग, पुलिस और प्रशासन नुकेल कसने में नाकाम
Mon, 13 May 2024 02:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 13 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
ऊना बाजार की मुख्य गलियों में खडे रहते वाहन आने जानेवालों को होती दिक्कत।संवाद
ऊना। शहर में गलियां और रास्ते पार्किंग का अड्डा बन चुकेे हैं। यहां पर अवैध पार्किंग का सिलसिला नहीं रूक रहा है। इतना ही नहीं, बल्कि चंड़ीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। एनएच के दोनों ओर वाहन अवैध तरीके से पार्क रहते हैं। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस और प्रशासन इस पर नुकेल कसने के लिए नाकाम साबित हो रहा है। स्थानीय लोगोंं की तरफ से नियमों को ताक पर रखकर घरों के बाहर गलियों में वाहन पार्क किए जा रहे हैं। इस समस्या पर पुलिस और नगर परिषद आंखें मूंदकर बैठी है, जबकि नियमों के अनुसार नगर परिषद की गलियां और रास्ते वाहनों के आने-जाने और राहगीरोंं के चलने के लिए बनाए हैं। शहर में इस नियम की जमकर अनदेखी हो रही है। शहर में लोगों की सुविधा के लिए नप ने पक्की गलियों व रास्तों का निर्माण किया है, लेकिन अवैध पार्किंग से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन नगर परिषद, पुलिस व प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई करने से बचता नजर आ रहा है।
एक तरफ प्रशासन एनएच किनारे और बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाता है। वहीं, उस एनएच से चंद कदमों की दूरी पर शहर के गलियों में पार्किंग के नाम पर हो रहे अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। शहर के एमसी पार्क के साथ सटी गली, रोटरी गली सहित शहर की सभी गलियों व रास्तों का यही हाल है। लोग अपने घरों के बाहर ही नियमों को ताक पर रखकर वाहन पार्क कर रहे हैं। दूसरी तरफ अगर इन गलियों से आपातकाल में कोई एंबुलेंस व अन्य वाहन ने गुजरना हो तो परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। इतना नहीं, बल्कि कई लोगों ने तो सरकारी परिसरों को भी पार्क स्थल बना रखा है।
विज्ञापन
कोट्स
रास्तों पर वाहन पार्क नहीं हो सकते हैं। इस संबंध में नगर परिषद पुलिस की सहायता से सख्त कार्रवाई करेगी।
पुष्पा देवी, अध्यक्ष, नगर परिषद, ऊना
बाक्स
शहर में अवैध पार्किंग और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के समय-समय पर पुलिस चालान कर रही है। जल्द ही शहर की गलियों और गैर चिह्नित स्थलों पर वाहन पार्क पाए गए तो विभाग उचित कार्रवाई अमल में लाएगा।
- राकेश सिंह, एसपी, ऊना