फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Illegal occupants will be served notices in Una

ऊना शहर में अवैध कब्जाधारकों थमाए जाएंगे नोटिस

Wed, 23 Jun 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupants will be served notices in Una
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में अवैध कब्जा करने वालों को अब प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे। प्रशासन शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। ऊना कॉलेज से लालसिंगी तक नो पार्किंग जोन एरिया घोषित किया गया है। यह जानकारी एडीसी ऊना डा. अमित शर्मा ने अतिक्रमण को लेकर शिकंजा कसने के लिए आयोजित एक बैठक के दौरान दी।
विज्ञापन

बैठक में ऊना शहर में बढ़ रहे ट्रैफिक के साथ अवैध अतिक्रमण को हटाने के बारे में मंथन किया गया। बैठक में कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी माह में दो बार शहर का निरीक्षण करेगी, ताकि अवैध अतिक्रमण को हटाया जा सके। एडीसी अमित शर्मा ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए जहां काम होगा, वहीं अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को भी पटरी पर लाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा और अवैध पार्किंग को भी हटाने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे भी नोटिस के माध्यम से हटाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए पहले लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर का दो बार महीने में निरीक्षण होगा और समस्या के हल के लिए सबका सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून और जन सहयोग से काम करने का प्रयास होगा। शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को खत्म करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए अगर बिजली और पानी के कनेक्शन काटने की जरूरत पड़ी, तो पीछे नहीं हटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि ऊना शहर में नगर परिषद के अधीन केवल 180 रेहड़ी स्वीकृत हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि शहर में 400 से अधिक रेहड़ियां हैं। अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस की भी मदद ली जाएगी। इसको लेकर पहले व्यापारी और लोगों को जागरूक करने के साथ सहयोग भी मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध पार्किंग के चलते शहर में काफी लंबा जाम लग जाता है, ऐसी स्थिति से निपटने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए।

यह होंगे कमेटी सदस्य
अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की देखरेख के लिए बनाई कमेटी में एसडीएम डॉ. निधि पटेल, ईओ ऊना संदीप कुमार, तहसीलदार ऊना हुसन चंद, डीएसपी ऊना रमाकांत ठाकुर, आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच, रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट और रोटरी क्लब ग्रेटर के सदस्य शिव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed