फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Illegal felling in government land in Naganoli on the border with Punjab.

Una News: नगनोली में पंजाब से सटी सीमा पर सरकारी भूमि में अवैध कटान

Wed, 01 Jan 2025 05:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
Illegal felling in government land in Naganoli on the border with Punjab.
सीमा का विवाद बताकर प्रशासन व विभाग कार्रवाई के नाम पर कर रहा आनाकानी
विज्ञापन

टटेहड़ा और नगनोली में हुए अवैध कटान पर जांच की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के टटेहड़ा और नगनोली गांव में हुए अवैध कटान मामले में लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार अवैध पेड़ कटान किया जा रहा है। उचित कार्रवाई न होने पर कटान करने वालों के हौसले बुलंद है। प्रशासन जल्द ही जांच कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे। मृदा संरक्षण समिति के सचिव एवं पर्यावरण प्रेमी नगनोली के सुशील कुमार और टटेहड़ा गांव के संजीव कुमार का कहना है कि क्षेत्र में हो रहे अवैध कटान का मामला वन विभाग, उपायुक्त ऊना और विजिलेंस के पास कई बार उठाया जा चुका है। लेकिन, अभी तक प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि नगनोली में पंजाब के साथ लगती सीमा में सरकारी भूमि से भी अवैध कटान हुआ है। इसे भी सीमा का विवाद बता कर आनाकानी की गई ताकि अवैध कटान का मामला जनता के सामने उजागर न हो सके। कहा कि पिछले साल प्रशासन को अवैध कटान के बारे में जांच करने की मांग की गई थी। जिस स्थान पर कटान हो रहा था, उस जगह और खसरा नंबर की भी जानकारी दी गई थी। लेकिन, वन विभाग, राजस्व विभाग ने अब तक कोई भी जांच या कार्रवाई नहीं की है। लंबे समय से अवैध कटान सरकारी जंगल में होता रहा है। भविष्य में भी इसी तरह चलता रहा तो आने वाली पीढि़यां पर्यावरण से वंचित रह जाएंगी। मौसम पर भी इसका बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा। उन्होंने सरकार से पर्यावरण कमेटी बनाकर जंगलों की जांच करने का आग्रह किया है। जांच में पाए जाने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed