फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ignorance of law is no excuse: Neha Sharma

कानून की अज्ञानता कोई बहाना नहीं : नेहा शर्मा

Sun, 25 Jan 2026 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Ignorance of law is no excuse: Neha Sharma
रामपुर में विधिक साक्षरता शिविर में किया जागरूक
विज्ञापन

नागरिकों को मुफ्त कानूनी अधिकारों के बारे में बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय माध्यमिक पाठशाला रामपुर में उप-मंडलीय विधिक सेवा समिति ऊना की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल जज-सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा शर्मा की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया और विधिक अधिकारों तथा योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।


शिविर के दौरान प्रतिभागियों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, महिला एवं बाल अधिकार, श्रमिकों के अधिकार, आपदा पीड़ितों के लिए कानूनी प्रावधान और विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन


नेहा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कानून की अज्ञानता कोई बहाना नहीं है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी रखें। हर व्यक्ति अपने आप में एक जज होता है, क्योंकि सही और गलत का निर्णय सबसे पहले व्यक्ति स्वयं करता है। यदि व्यक्ति अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझ ले, तो वह न केवल अपने लिए बल्कि समाज के लिए भी न्यायपूर्ण निर्णय ले सकता है। शिविर में विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित कानूनों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed