फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   If you remember God in your work then worship every moment: Atul

कर्म में परमात्मा की स्मृति रहे तो हर पल पूजा : अतुल

Sun, 09 Feb 2025 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
If you remember God in your work then worship every moment: Atul
कहा- संसार में कोई विद्या हमें मृत्यु से नहीं बचा सकती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरोली (ऊना)। यदि कर्म में परमात्मा की स्मृति बनी रहे तो हर पल पूजा बन सकता है। श्रीमद्भागवत कथा संसार के भटके हुए जीवों को किनारे लगाने वाला उत्तम साधन है। अपनी मृत्यु को देखकर असहाय हो चुके राजा परीक्षित को शुकदेव ने भागवत के बल पर सातवें दिन भगवान की दिव्य कृपा का बोध करा कर निश्चिंत बना दिया। जैसे भुने हुए बीज दोबारा अंकुरित नहीं होते, इसी प्रकार ईश्वर चिंतन करते हुए जिन्होंने अपने सभी कर्मों को दग्ध कर दिया है वे फिर इस भवसागर में नहीं आते। यह अमृत वचन श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस में परम श्रद्धेय अतुल कृष्ण ने ठाकुरद्वारा बढेड़ा में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मनुष्य की वासनाएं ही हमें जीवन भर उलझनों की चक्की में पीसती रहती हैं। संसार में कोई ऐसी विद्या एवं साधन नहीं है जो हमें मृत्यु से बचा सके। इससे मनुष्य तभी बचता है जब उसके अज्ञान की निवृत्ति होकर प्रभु की महिमा का बोध हो जाए। अभिमान छोड़कर हमें इस जीवन का आदर करना चाहिए। जो लोग समय का आदर नहीं करते वे अपने भाग्य को ही ठोकर मार पतन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। प्रभु की भक्ति एवं ज्ञान में ही जीवन का समाधान है। आलस्य परमार्थ मार्ग का प्रबल शत्रु हैं। हमारी दुर्बलताएं ही हमारे पैर की बेड़ियां बनी हुई हैं। रविवार को कथा में भगवान श्रीकृष्ण की अनेक बाल लीलाएं, महारास, कंस-वध एवं रुक्मणि विवाह का प्रसंग सभी ने अत्यंत तन्मयता से सुना। इस अवसर पर अनेक मनमोहक झांकियां भी निकाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed