{"_id":"66ede57172b0dd4663096814","slug":"if-there-is-no-economic-crisis-in-the-state-then-why-are-the-pending-demands-of-pensioners-not-fulfilled-rana-una-news-c-93-1-ssml1047-133637-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में आर्थिक संकट नहीं, तो क्यों पूरी नहीं होती पेंशनर्स की लंबित मांगें : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में आर्थिक संकट नहीं, तो क्यों पूरी नहीं होती पेंशनर्स की लंबित मांगें : राणा
Sat, 21 Sep 2024 02:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
ऊना। अगर प्रदेश में आर्थिक संकट नहीं है, तो पेंशनर्स की लंबित मांगें सरकार क्यों पूरा नहीं कर रही है। यह बात हिमाचल पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरमेश राणा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर किए विरोध प्रदर्शन के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि एक तो मुख्यमंत्री सुवविंद्र सिंह सुक्खू मीडिया में यह बयान देते हैं कि प्रदेश में कोई आर्थिक संकट नहीं है। दूसरी तरफ कर्मचारियों को वेतन पांच व पेंशनर्स को पेंशन हर माह की दस तारीख को दे रहे हैं। अगर प्रदेश में सब कुछ ठीक है, तो फिर पेंशनर्ज की लंबित पड़ी मांगों को पूरा करना चाहिए। इस मौके पर पेंशनर्स ने जिलाध्यक्ष जतिन लाल के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा। इस दौरान पेंशनर्स ने कहा कि सरकार को अगर यह लगता है कि पेंशनर्स अब बुजुर्ग हो गए हैं, यह कुछ नहीं कर सकते तो सरकार व उनके अधिकारियों की यह सोच गलत है। पेंशनर्ज अपने अधिकारों के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। इस दौरान जिलेभर से आए सैकड़ों पेंशनर्स एमसी पार्क में एकत्रित हुए। सेवानिवृत कर्मचारियों ने सरकार की कार्यप्रणाली को जमकर कोसा। इस प्रदर्शन में पुलिस पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारियों ने भी विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस पेंशनर्स कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल भाटिया ने कहा कि प्रदेश के पेंशनर्स सरकार के लगातार अपने अधिकारियों के लिए मांग कर रहे हैं। कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रदेश में कर्मचारियों को पांच तारीख को वेतन व दस तारीख का पेंशन देने का चलन शुरू किया गया है। कहा कि पेंशनर्स के डीए की तीन किस्त अभी तक लंबित पड़ी हैं, मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। ऐसी कई मांगों पर सरकार कोई फैसला नहीं ले रही है। इसी के चलते पेंशनर्स को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद सैकड़ों पेंशनर्स ने एमसी पार्क से लेकर मिनी सचिवालय तक सरकार के खिलाफ रैली निकाली और मिनी सचिवालय परिसर में एकत्रित हुए। इस दौरान पेंशनर्ज ने सरकार को जमकर कोसा। पेंशनर्स सदस्यों ने कहा कि सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगें तो दूर उनसे बातचीत के लिए भी तैयार नहीं है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार किस मंशा से पेंशनर्स को आंक रही है। इस मौके पर पेंशनर्ज में डीडी वशिष्ठ, केसी सैणी, मेहर चंदेल, महेंद्र सिंह, मोहिंद्र शर्मा, हरदीप ठाकुर, दिलबाग सिंह, प्रेम शर्मा, राम स्वरूप, रमेश जसवाल, गुरवचन भट्टी सहित जिलेभर से आए पेंशन मौजूद रहे।