{"_id":"68fbbc70292e462b9e007a24","slug":"if-the-encroachment-on-the-highway-is-not-removed-within-seven-days-we-will-go-to-court-una-news-c-93-1-mrt1064-169722-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सात दिन में हाईवे किनारे अतिक्रमण नहीं हटा तो जाएंगे कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सात दिन में हाईवे किनारे अतिक्रमण नहीं हटा तो जाएंगे कोर्ट
Sat, 25 Oct 2025 06:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 25 Oct 2025 06:20 AM IST
विज्ञापन
ऊना में प्रैसवार्ता के दौरान प्रदेशनिजि बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष राजेश प्रराशर व अन्यसंव
ऊना। शहर में हाईवे किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से यात्री परिवहन में आ रही दिक्कतों के बाद ऊना जिला निजी बस ऑपरेटर्स यूनियन ने भी मोर्चा खोल दिया है। शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण के चलते राहगीरों को आ रही परेशानी का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया था। शुक्रवार को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर ने प्रेस वार्ता कर कहा कि शहर के फुटपाथों पर कब्जे के कारण पैदल यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है। प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। फुटपाथों पर किए अतिक्रमण के चलते पैदल चलने वालों को दिक्कतें पेश आ रही हैं।
दुकानदारों और ठेले वालों की ओर से फुटपाथों पर कब्जा करने से आए दिन सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। इसके साथ उन्होंने मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ढोए जाने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि यह न केवल गैरकानूनी है बल्कि लोगों की जान से सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर इन दोनों मुद्दों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो यूनियन न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। उन्होंने कहा कि दूसरी बड़ी समस्या मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ढोए जाने की है, जो न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है। पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। इस अवसर पर यूनियन के जिला अध्यक्ष मोहिंद्र मनकोटिया, संदीप मनकोटिया, राकेश ठाकुर, दिनेश सैणी, ऋषि शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।