{"_id":"67375aa9ecb96e1796094ecc","slug":"if-encroachment-is-not-removed-in-eight-days-strict-action-will-be-taken-sdm-una-news-c-93-1-ssml1047-138428-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम
विज्ञापन
अंब में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने जारी किए निर्देश
व्यापार मंडल प्रशासन के फैसले से असहमत
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। अंब में सड़क पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन की तरफ से दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण और सड़कों पर बेतरतीब लगी रेहड़ियों को आठ दिन के अंदर हटाने के निर्देश के बाद लोगों ने दुकानों के आगे अनावश्यक रूप से घेरे गए स्थान और किसी प्रकार के निर्माण को हटाना प्रारंभ कर दिया है। एसडीएम अंब सचिन शर्मा की अध्यक्षता में नगर पंचायत अंब, व्यापार मंडल, राष्ट्रीय उच्च मार्ग विभाग के अधिकारियों के साथ वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें प्रशासन की तरफ से दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाने, बेतरतीब तरीके से लगाई जा रही रेहड़ी-फड़ी पर नियंत्रण को लेकर निर्णय लिया गया। इसके बाद लोगों को आठ दिन का समय दिया गया। बैठक के दौरान बचत भवन सोसायटी अंब के दुकानदारों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। बचत भवन सोसायटी की 22 दुकानों को लेकर व्यापारियों को प्रशासन की तरफ से नोटिस जारी किया गया था। इसमें लीज पर ली गई दुकानों के आगे किसी अन्य को किराये पर दिए जाने और दुकानों के आगे अतिक्रमण को हटाने के बारे में प्रशासन की तरफ से चेतावनी दी गई है। प्रशासन यह भी जांच करेगा कि जिस वक्त दुकानें लीज पर दी गई थीं क्या वह आज भी उसी स्थिति में हैं।
बॉक्स
अंब व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा का कहना है कि यहां लोगों को 35 साल दुकानें करते हुए हो गए हैं। इनकी तरफ से कोई परेशानी नहीं आई है। प्रशासन के फैसले से दुकानदार सहमत नहीं हैं। इससे उनके व्यापार पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा।
कोट्स
एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने बताया कि सड़कों पर सुचारु यातायात और लोगों की सुविधा के लिए सड़क किनारे, दुकानों के आगे किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को हटाने के लिए आठ दिन का समय दिया गया है। इसके बाद प्रशासन अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा।