फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Identify accident prone places and black spots and improve them: Jatin Lal

दुर्घटना संभावित स्थलों और ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सुधारो : जतिन लाल

Sat, 27 Apr 2024 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 27 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Identify accident prone places and black spots and improve them: Jatin Lal
उपायुक्त जतिन लाल जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते
बोले- सड़कों को बनाएं अतिक्रमण मुक्त, अवैध रेहड़ी-फड़ी और कब्जे हटाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिला में सड़क सुरक्षा कानूनों को सख्ती से लागू करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि ओवरस्पीड और लापरवाही से ओवरटेक दुर्घटना का बड़ा कारण बनते हैं। ऐसा करने वालों से कड़ाई से निपटें।

वह शुक्रवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जतिन लाल ने जिले में सड़कों को सुरक्षित, अतिक्रमणमुक्त तथा यातायात को जोखिम रहित बनाने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण से काम करने को कहा। उन्होंने दुर्घनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित विभागों को पूर्व सुधारात्मक कदम उठाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिले में दुर्घटना संभावित स्थलों एवं ब्लैक स्पॉट की पहचान करके उन्हें सुधारने के निर्देश दिए। वहीं, आवश्यकतानुरूप सीसीटीवी कैमरे, क्रैश बैरियर, पैरापेट, लाइट रिफ्लेक्टर और स्पीड ब्रेकर भी लगाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को अगली बैठक में सुधार कार्यों की रिपोर्ट लेकर आने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने हाल ही में टाहलीवाल में हुए तेल टैंकर के भीषण हादसे का जिक्र करते हुए दुर्घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरा, साइनेज तथा स्पीड ब्रेकर लगाने के भी निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृति न हो। उपायुक्त ने सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने तथा अवैध रेहड़ी-फड़ी को हटाने को कहा। बंगाणा तथा लठियाणी समेत सभी महत्वपूर्ण बाजारों, चौक-चौराहों को बाधा मुक्त बनाने के लिए वहां सड़कों से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
स्कूली वाहनों में कंडक्टर होना अनिवार्य

जतिन लाल ने स्कूली वाहनों की फिटनेस तथा चालकों द्वारा यातायात नियमों का अनुपालन तय बनाने को कहा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए कि हर स्कूली वाहन में अनिवार्य तैार पर कंडक्टर हो। इसकी अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल संचालकों से बैठक कर यह व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को कहा।


निर्देश- एमसी और रोटरी चौक में प्रवासी मजदूरों का न लगे हुजूम

उपायुक्त ने ऊना में एमसी पार्क के सामने तथा रोटरी चौक में हर रोज तड़के बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के सड़क पर लगने वाले हुजूम के मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को इसे लेकर व्यवस्था बनाने को कहा। वहां तड़के लोगों को खड़ा होने के लिए सड़क से हटकर स्थान तय करने के निर्देश दिए, ताकि सुबह सड़क पर एक साथ बड़ी संख्या में लोग न खड़े हों और दुर्घटना की किसी भी आशंका को टाला जा सके।


ये रहे उपस्थित

बैठक में एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, अतिरिक्त एसपी (लीव रिर्जव) सुरेंद्र शर्मा, आरटीओ अशोक धीमान, उपनिदेशक उच्च शिक्षा राजिन्द्र कौशल, तहसीलदार अम्ब प्रेम लाल धीमान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed