फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Identification of dead body of woman found in Nangal Canal

Una News: नंगल नहर में मिले महिला के शव की पहचान

Wed, 17 Apr 2024 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 17 Apr 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Identification of dead body of woman found in Nangal Canal
नंगल(ऊना)। नंगल नहर में मिले एक महिला के शव की पहचान हो गई है। महिला की मां ने ससुराल पक्ष पर उसे तंग करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की माता सुरेंद्र कौर ने बताया कि बेटी की दूसरी शादी चार माह पहले मंडी गोबिंदगढ़ में की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष वाले उसे लगातार परेशान करते थे। कमलप्रीत कौर निवासी लुधियाना बीते कल बस में सवार होकर नंगल पहुंची। इसके बाद उसने नहर में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस मामले में एएसआई केशव कुमार ने कहा कि नंगल नहर में एक महिला का शव मिला था। शव को पहचान के लिए शवगृह में रखवाया गया था। मंगलवार को मृतका के परिजनों ने आकर पहचान की और शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा तंग किया जाता था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed