फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Hundreds of people took a dip on Baisakhi in Brahmohati and Vibhor

Una News: ब्रह्महोती, विभोर में बैसाखी पर सैकड़ों लोगों ने लगाई डुबकी

Mon, 14 Apr 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of people took a dip on Baisakhi in Brahmohati and Vibhor
बैसाखी पर्व पर ब्रह्महोती में डुबकी लगाते हुए लोग।संवाद
हिंदू नव वर्ष मनाते हैं तीर्थ स्थलों पर : महेश
विज्ञापन


हिमाचल और पंजाब के लोगों ने मिलकर मनाया बैसाखी पर्व

स्नान के बाद लोगों ने ब्रह्महोती में ब्रह्मजी का लिया आशीर्वाद

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। बैसाखी पर्व पर रविवार को हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के धार्मिक और रमणीक स्थल ब्रह्महोती और पंजाब के नंगल से सटे ऐतिहासिक कस्बे विभोर साहिब के पंजगाटडा में हिमाचल और पंजाब के कई क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों ने डुबकी लगाई। सवेरे से ही लोग ब्रह्महोती और पंजगाटडा में आना शुरू हो गए थे। लोगों के आने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। दर्जनों अस्थायी दुकानें लगाकर कारोबार करने वाले लोग भी मौजूद थे। बच्चों के अनेक प्रकार के खिलौनों से लेकर घरेलू सामान की खरीदारी लोगों को करते देखा गया। लोग इस पर्व को मनोरंजन के साथ-साथ आस्था से जोड़कर भी मनाते हैं। ब्रह्महोती के महंत महेश गिरी ने कहा कि सनातन परंपरा के अनुसार नव संवत के शुरू होने के उपरांत वैशाख पर्व को वर्ष की शुरुआत भी माना जाता है। अंग्रेजों का नया साल होटल, क्लब और आधी रात को अश्लील नृत्य आदि से शुरू होता है, वहीं सनातन संस्कृति में नए वर्ष की शुरुआत तीर्थों पर जाकर स्नान, ध्यान, जप, तप और दान-पुण्य से होती है। लोग इस दिन सर्वप्रथम स्नान आदि करने के बाद भगवान की आराधना करते हैं और ज्ञान, दान पुण्य, हवन यज्ञ आदि करके सर्व मंगल कामना करते हैं। हिमाचल और पंजाब के बहुत सारे लोगों ने सतलुज दरिया तो सैकड़ों की संख्या में लोगों ने ब्रह्महोती में डुबकी लगाई और सृष्टि रचयिता भगवान ब्रह्मजी का आशीर्वाद लिया। हर वर्ष की ही तरह इस वर्ष भी ब्रह्ममोती में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग से स्नान की व्यवस्था की गई थी। इस बार लोगों में खरीदारी करने को लेकर कोई खास उत्साह नहीं देखा गया। इसका कारण महंगाई की मार माना जा रहा है। मिट्टी से बने बर्तनों की बात हो अथवा घर के अन्य सामान को खरीदने में इस बार लोगों ने थोड़ी कंजूसी बरती है। अनेक लोगों को निजी वाहनों में आकर स्नान आदि करके बिना कुछ खरीदारी किए ही घरों को लौटते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed