फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Huge fire in poultry farm in Chak village, loss of lakhs

Una News: चक गांव में पोल्ट्री फार्म में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sat, 17 May 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Huge fire in poultry farm in Chak village, loss of lakhs
चक्क गांव में पोल्ट्री फार्म में अचानक आग लगने के बाद जले चुजे। संवाद
खेतों में लगी आग हवा के साथ पोल्ट्री फार्म तक पहुंची, सैकड़ों मुर्गे झुलसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नंदपुर (ऊना)। थाना अंब के तहत चक गांव में शुक्रवार दोपहर आग लगने से अरुण कुमार पुत्र शाम लाल का पोल्ट्री फार्म जल गया। अग्निकांड से लाखों का नुकसान हुआ है। सैकड़ों मुर्गे-मुर्गियां झुलस गए। यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है। आसपास के खेतों में लगी आग तेज हवा के साथ फैलती हुई पोल्ट्री फार्म तक जा पहुंची और फार्म की छत पर रखे सूखे सरकंडे ने आग को और भड़का दिया। पोल्ट्री फार्म की छत के नीचे लगाए गए प्लास्टिक पाइपों वाले स्प्रिंकलिंग सिस्टम और फार्म में रखी मुर्गी फीड की 10 बोरियां आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गईं। फार्म के भीतर लगभग 1000 मुर्गे रखे गए थे, जो आग की तपिश से झुलस गए। अभी तक करीब 450 मुर्गों की मौत हो चुकी है। शेष मुर्गे भी आग की गर्मी से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। फार्म के मालिक अरुण कुमार ने बताया कि आसपास के खेतों में आग लगी थी, जो हवा के साथ मेरे पोल्ट्री फार्म तक पहुंच गई। देखते ही देखते छत पर रखा सरकंडा जल उठा और सब कुछ बर्बाद हो गया। लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है और घटना के कारणों की जांच की अपील की है। स्थानीय निवासी हर्ष ने बताया कि आग बहुत तेजी से फैली। किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जब तक लोग बाल्टियों से पानी लाकर आग बुझाने लगे, तब तक फार्म का काफी हिस्सा जल चुका था और मुर्गे तपिश से तड़प रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। पुलिस को भी सूचित किया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग बुझा दी गई है, लेकिन नुकसान बहुत ज्यादा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए खेतों और फार्मों में आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed