{"_id":"60eb1e0d8ebc3e49c21e97ac","slug":"huge-crowd-of-chintpurni-devotees-gathered-una-news-sml376572176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मईया के जयकारों से गूंजा चिंतपूर्णी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मईया के जयकारों से गूंजा चिंतपूर्णी मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार और रविवार को माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। दिन भर मंदिर परिसर में माता के जयकारे गूंजते रहे। मां के दरबार में बेहिसाब भीड़ उमड़ पड़ी।
मंदिर में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों, पुलिस कर्मियों और मंदिर में व्यवस्था बनाने में तैनात अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। मां के दरबार में बीते शनिवार को भी भक्तों की भीड़ देखने को मिली थी। रविवार सुबह पांच बजे मंदिर खुलने के साथ भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई। मां के भक्तों की लाइनें दोपहर 11 बजे तक लुधियाना सराय तक पहुंच गई। मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने तीनों काउंटर पर आधे घंटे के लिए दर्शन पर्ची बंद कर दी।
रविवार को मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण का जिम्मा मंदिर ट्रस्ट के एसडीओ आरके जसवाल के हवाले था। उन्हाेंने खुद मंदिर में सारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी टीम के साथ सारा दिन भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे। इस रविवार को एक बार फिर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की कमी दिखी और पुराने बस स्टैंड पर भीड़ के चलते अव्यवस्था का माहौल रहा।
विज्ञापन
गेट नंबर एक पर भी भीड़ अनियंत्रित दिखी। रविवार को भीड़ इतनी थी कि जैसे मानो सावन अष्टमी का मेला लगा हो। तीनों दर्शन पर्ची स्थलों पर भी भीड़ का माहौल रहा। शंभू बैरियर पर बनाए गए दर्शन पर्ची स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर श्रद्धालुओं की गाड़ियां खड़ी दिखी। हालांकि पिछले रविवार को भीड़ ज्यादा होने के कारण व्यवस्थाएं खराब थी। इस कारण श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने मंदिर के खोलने और बंद करने के समय को बढ़ा दिया था। इस रविवार को भक्तों की बेहताशा भीड़ ने एक बार प्रशासन को चिंतपूर्णी मंदिर में प्रबंधों को और बेहतर बनाने को लेकर सोचने पर मजबूर कर दिया है।
मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस कर्मी मास्क पहनकर ही मंदिर जाने के लिए कहते रहे। मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर ने कहा कि रविवार को भीड़ बहुत ज्यादा रही। उन्होंने कहा मंदिर प्रशासन ने अपनी तरफ से बेहतर प्रबंध किए हुए थे। जब मंदिर में भीड़ बढ़ रही थी, उस दौरान पर्ची को बंद कर दिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि शनिवार को 13 हजार श्रद्धालु, जबकि रविवार को शाम तक 25 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने मां के दर हाजिरी लगाई है।