{"_id":"682210caec3999afde0176cb","slug":"hrtcs-ride-with-pride-got-public-support-una-news-c-93-1-ssml1047-153553-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एचआरटीसी की राइड विद प्राइड को मिला जनता का सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एचआरटीसी की राइड विद प्राइड को मिला जनता का सहयोग
Tue, 13 May 2025 04:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 13 May 2025 04:50 AM IST
विज्ञापन
ई-टैक्सी में लगातार बढ़ रही सवारियों की संख्या
हरोली से ऊना के लिए चलती है टैक्सी, वरिष्ठ नागरिकों को मिलती है किराये में छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना की हरोली के लिए शुरू की गई राइड विद प्राइड इलेक्ट्रिक टैक्सी को जनता का सहयोग मिल रहा है। शुरुआत में इस टैक्सी को कम सवारियां मिल रही थी, लेकिन अब लोग इस सुविधा का फायदा उठा रहे हैं।
रामपुर पुल से पहले यात्रियों के लिए कोई बस सुविधा नहीं थी। अब ई-टैक्सी से समनाल और हरोली सहित अन्य आसपास के गावों के लोग हरोली से ऊना पहुंच रहे हैं। ई-टैक्सी प्रदूषण मुक्त है और इसमें वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को किराये में छूट दी गई है। टैक्सी में वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए 20 रुपये और सामान्य यात्रियों के लिए 30 रुपये किराया निर्धारित है।
रामपुर पुल से ऊना पहुंचने के लिए छह किलोमीटर का ही सफर तय करना पड़ेगा। दूसरी तरफ वाया घालूवाल जाने पर 20 किलोमीटर का सफर हरोली से ऊना का पड़ता है। यह टैक्सी सुबह 08:00 बजे ऊना से हरोली, सुबह 08:30 बजे हरोली से ऊना, सुबह 10:30 बजे ऊना से हरोली, सुबह 11:00 बजे हरोली से ऊना, दोपहर 01:00 बजे ऊना से हरोली, शाम 04:00 बजे ऊना से हरोली व शाम 04:30 बजे हरोली से ऊना के लिए चलती है।
विज्ञापन
कोट्स
राइड विद प्राइड टैक्सी सुविधा को लोगों का सहयोग मिल रहा है। शुरुआत में सवारियों की कमी रहती थी। लेकिन अब जागरूकता बढ़ने के चलते सवारियां इस सुविधा का लाभ उठा रही हैं।
सुरेश धीमान, डीडीएम एचआरटीसी ऊना