फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HRTC Una started the process of removing old buses, new ones will be added soon

Una News: एचआरटीसी ऊना ने पुरानी बसों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की, जल्द नई शामिल होंगी

Wed, 20 Aug 2025 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
HRTC Una started the process of removing old buses, new ones will be added soon
35 जीरो वेल्यू बसें रोजाना सवारियों की जान जोखिम में डालकर कर रही सफर
विज्ञापन

पुरानी बसाें को बेड़े से हटाने के लिए उच्च अधिकारियाें को भेजा प्रस्ताव
वर्तमान में लोकल रूटों पर हो रहा इन बसों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ऊना ने अपने बेड़े से पुरानी बसों को हटाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इस संबंध में तैयार प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही ऊना डिपो को नई बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। वर्तमान में ऊना डिपो के पास कुल 105 बसें हैं, जिनमें से लगभग 35 बसें जीरो वैल्यू श्रेणी में आ चुकी हैं। ये पुरानी बसें आठ से दस लाख किलोमीटर तक का सफर तय कर चुकी हैं, जिसके बाद नियमों के अनुसार इनकी वैल्यू समाप्त हो गई है। बावजूद इसके, इन्हें जिले के विभिन्न रूटों पर चलाया जा रहा है। अक्सर इन बसों में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को बीच रास्ते में परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार ये बसें अचानक बंद हो जाती हैं, जिससे सवारियों के साथ-साथ निगम प्रबंधन को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मरम्मत के बाद इन्हें बार-बार रूटों पर उतारा जा रहा है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। एचआरटीसी ऊना डिपो के डीडीएम सुरेश धीमान ने बताया कि नई बसों के लिए उच्च अधिकारियों को मांग पत्र भेजा गया है। अधिकारियों की ओर से जल्द ही नई बसें उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed