Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   hrtc una haroli special buses after festive season

हिमाचल: त्योहारों के बाद काम पर लौटने लगे लोग, एचआरटीसी ने ऊना से बद्दी-चंडीगढ़ के लिए चलाईं विशेष बसें

Tue, 10 Nov 2026 02:27 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 10 Nov 2026 02:27 PM IST
सार

दीपावली और अन्य त्योहार मनाने के बाद लोग अब अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने लगे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एचआरटीसी ऊना और हरोली डिपो ने विशेष बसों की व्यवस्था की है। अब तक बद्दी के लिए छह और चंडीगढ़ के लिए चार अतिरिक्त बसें भेजी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
hrtc una haroli special buses after festive season
ऊना डिपो ने उतारीं अतिरिक्त बसें - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

त्योहारी सीजन समाप्त होने के बाद अपने घरों में त्योहार मनाने पहुंचे लोगों की कर्मभूमि की ओर वापसी शुरू हो गई है। दीपावली और अन्य त्योहार परिवार के साथ बिताने के बाद बड़ी संख्या में लोग औद्योगिक क्षेत्रों और प्रदेश से बाहर स्थित अपने कार्यस्थलों की ओर लौट रहे हैं। इसके चलते ऊना जिला मुख्यालय सहित प्रमुख बस अड्डों और सड़क मार्गों पर यात्रियों और वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है।

विज्ञापन




यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। ऊना और हरोली डिपो की ओर से बद्दी और चंडीगढ़ के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं, ताकि लोगों को बसों की कमी के कारण परेशानी न उठानी पड़े।

विज्ञापन
Trending Videos

एचआरटीसी ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश जोशी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब तक बद्दी के लिए छह और चंडीगढ़ के लिए चार विशेष बसें रवाना की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार बसों का संचालन जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि दिल्ली, चंडीगढ़ और अंबाला सहित किसी भी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर तुरंत अतिरिक्त बस उपलब्ध करवाई जाएगी। भाई दूज और उसके अगले दिन भी यात्रियों की भारी भीड़ रहने की संभावना है। इसे देखते हुए निगम ने विशेष प्रबंध किए हैं। यात्रियों की आवाजाही सामान्य होने तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।

ऊना शहर में जाम की स्थिति
त्योहारी सीजन के बाद लोगों की वापसी का असर ऊना शहर की सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण शहर में रुक-रुककर जाम लग रहे हैं। जिला मुख्यालय से गुजरने वाले चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर भी कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। एक ओर निजी वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात प्रभावित हो रहा है, वहीं सार्वजनिक परिवहन से सफर करने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए एचआरटीसी ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed