{"_id":"6aeec789a7057087d507d90a","slug":"hrtc-pensioners-protest-at-the-old-bus-stand-a-day-before-diwali-raise-slogans-against-the-transport-minister-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: दिवाली से एक दिन पहले पुराने बस अड्डे पर गरजे एचआरटीसी पेंशनर, परिवहन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: दिवाली से एक दिन पहले पुराने बस अड्डे पर गरजे एचआरटीसी पेंशनर, परिवहन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
Sat, 07 Nov 2026 12:09 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:09 PM IST
सार
ऊना के पुराने बस अड्डे पर आयोजित बैठक में पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान परिवहन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर पेंशनरों ने सरकार के प्रति अपना रोष जाहिर किया।
विज्ञापन
पुराने बस अड्डे पर गरजे एचआरटीसी पेंशनर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली से ठीक एक दिन पहले अपने हक की लड़ाई लड़ रहे एचआरटीसी के पेंशनरों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को ऊना के पुराने बस अड्डे पर आयोजित बैठक में पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान परिवहन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर पेंशनरों ने सरकार के प्रति अपना रोष जाहिर किया।
विज्ञापन
कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है और बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल रही है। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक जिला अध्यक्ष किशोरी लाल की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर महासचिव सतपाल शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन