फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HRTC operates 10 buses on closed interstate routes

Una News: बंद हुए अंतरराज्यीय रूटों पर एचआरटीसी ने चलाई 10 बसें

Tue, 28 Apr 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 28 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
HRTC operates 10 buses on closed interstate routes
ऊना। जेएनएनयूआरएम की बसों के अंतरराज्यीय रूटों पर लगी रोक के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने इन रूटों पर अपनी बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसे लेकर एचआरटीसी ने 10 रूटों को बहाल कर दिया है। इन अंतरराज्यीय रूटों पर अब जेएनएनयूआरएम की बसों के स्थान पर एचआरटीसी की बसों को भेजना शुरू कर दिया है। सोमवार को एचआरटीसी की 10 बसों को अंतरराज्यीय रूटों पर भेजा गया। निगम ने इन बसों को पुरानी समयसारिणी के आधार पर ही चलाया है। इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अभी सात रूटों पर निगम की बसों की चलाने की प्रक्रिया जारी है। बता दें कि निगम के आलाधिकारियों ने न्यायालय के आदेशों के बाद बाहरी राज्यों के रूटों पर दौड़ रही जेएनएनयूआरएम की बसों को चलाने पर रोक लगा दी है। इससे ऊना एचआरटीसी की 17 बसों के पहिये थम गए हैं। इसमें से अब निगम ने अंतरराज्यीय रूटों अपनी 10 बसों को चलाना शुरू किया।
विज्ञापन


कांगड़ा-परवाणू रूट बहाल
रोक के बाद हुई बंद हुए रूटों पर निगम की बसों को चलाया गया है। इसमें कांगड़ा से परवाणू रूट पर निगम की तीन बसें चलाई गई। इसके अलावा ऊना से बद्दी के लिए दो बसें, ऊना से माहिलपुर के लिए दो बसें, डोह से नंगल एक बस, थानाकलां से नंगल-ऊना रूट के लिए एक बस चलाई गई है। इसके अलावा ऊना से होशियारपुर जाने वाले रूट पर दो बसें और ऊना से बद्दी सहित अन्य अंतरराज्यीय रूटों के लिए पांच बसों को चलाने को लेकर एचआरटीसी बसों की व्यवस्था कर रहा है। अभी ऊना से बद्दी के लिए सुबह 6:40 बजे, 10:40 बजे और 12:40 बजे चलने वाली जेएनएनयूआरएम की बसों के स्थान पर निगम अपनी बसें नहीं चला पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी अंतरराज्यीय रूटों पर जेएनएनयूआरएम की बसों पर रोक के बाद अपनी बसें चला रहा है। अभी 10 बसों को भेजना शुरू किया है अन्य सात बसों को भी जल्द चलाया जाएगा।

-सुरेश धीमान, उपमंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी ऊना

फोटो-27-शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर दोपहर में पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो-27-शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर दोपहर में पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : बौंडी के मंगरवल में घड़ियाल के हमले में घायल नैतिक व मौजूद परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed