फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HRTC launches 7 specials on Guru PurnimaBuses run, facility available every 10 minutes

Una News: गुरु पूर्णिमा पर एचआरटीसी ने 7 विशेष बसें चलाईं, हर 10 मिनट में मिली सुविधा

Mon, 22 Jul 2024 03:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 22 Jul 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
HRTC launches 7 specials on Guru PurnimaBuses run, facility available every 10 minutes
ऊना। अकसर छुट्टी के दिन सवारियां न मिलने वाले निजी बस आपरेटर्स एवं एचआरटीसी ऊना डिपो के कई रूट गुरु पूर्णिमा पर गुलजार दिखे। आलम यह था कि निजी बसें हर 10 से 15 मिनट के बीच चलीं, तो वहीं एचआरटीसी ने अपनी सात विशेष बसें विभिन्न गंतव्यों पर दौड़ाईं।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा के पावन दिन ऊना आईएसबीटी पर मां चिंतपूर्णी दरबार और बाबा बालकनाथ शाहतलाई एवं दियोटसिद्ध धार्मिक स्थलों को जाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूसरी ओर जिला के भीतर प्रसिद्ध धार्मिक डेरों में डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी, अमलैहड़ तो कोटला कलां स्थित राधा कृष्ण मंदिर एवं राष्ट्रीय संत बाबा बालजी आश्रम तथा पीर निगाह में भी श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। सवारियों की सुविधा को देखते हुए एचआरटीसी ऊना डिपो प्रबंधन को सात विशेष बसों का संचालन इन रूटों पर करना पड़ा। एचआरटीसी के अधिकांश रूट मां चिंतपूर्णी, मां ज्वालाजी और दियोटसिद्ध सहित शाहतलाई के लिए रवाना हुए। एकाएक बढ़ीं सवारियों को देख एचआरटीसी ऊना डिपो के अधिकारियों के चेहरे खिले दिखे, जबकि डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी, अमलैहड़ तो कोटला कलां स्थित राधा कृष्ण मंदिर एवं राष्ट्रीय संत बाबा बालजी आश्रम के रूट पर निजी बसों का संचालन दिनभर किया गया।
विज्ञापन

निजी बस आपरेटर्स यूनियन ऊना के प्रधान मोहिंद्र मनकोटिया ने बताया कि रविवार को दिन भर सवारियां निजी बसों को मिली हैं। अधिकांश बसें जिला के धार्मिक स्थलों की ओर गईं हैं। हर 10 मिनट में निजी बसें यात्रियों को मिलीं हैं। हालांकि एचआरटीसी ऊना डिपो ने कुछेक ग्रामीण घाटे के रूटों को सवारियां न मिलने पर रविवार को 10 रूटों को बंद रखा। इससे पूर्व सामान्य रविवार को बंद रहने वाले रूटों की संख्या 30 से 40 भी चली जाती है, लेकिन इस बार गुरू पूर्णिमा के चलते श्रद्धा का सैलाब एचआरटीसी के लिए सवारियों का रूप लेकर आया। अन्यथा रविवार को रूट बंद रहने के बीच एचआरटीसी ऊना को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है, लेकिन यह रविवार इनके लिए गुलजार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एचआरटीसी ऊना की ओर से सात विशेष बसें चिंतपूर्णी, दियोटसिद्ध एवं शाहतलाई आदि रूट पर चलाई गई हैं। गुरु पूर्णिमा पर बसों को सवारियां अच्छी मिली हैं। -सुरेश कुमार धीमान, आरएम, एचआरटीसी ऊना डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed