{"_id":"616870262dbb8c37f5043d6e","slug":"hrtc-employees-will-strike-on-18-una-news-sml387236370","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 अक्तूबर को हड़ताल पर रहेंगे एचआरटीसी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 अक्तूबर को हड़ताल पर रहेंगे एचआरटीसी कर्मचारी
विज्ञापन
ऊना के रामपुर में गेट मीटिंग के दौरान रोष प्रदर्शन करते एचआरटीसी कर्मी
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। एचआरटीसी कर्मचारी 18 अक्तूबर को अपनी मांगें पूरा न होने के विरोध में एक दिन की हड़ताल करेंगे। संयुक्त संघर्ष समिति ने वीरवार को वर्कशॉप में दोपहर के भोजन के दौरान गेट मीटिंग की। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। मांगों की अनदेखी को लेकर एचआरटीसी कर्मी संघर्षरत हैं।
वीरवार को गेट मीटिंग में फैसला लिया गया कि सरकार लंबे अरसे के केवल कर्मचारियों को आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं दे रही है। अब कर्मचारी 18 अक्तूबर को काम छोड़ो आंदोलन के तहत एक दिन की हड़ताल करेंगे। समिति के ऊना इकाई के प्रधान गौरव राणा ने कहा कि कर्मचारी सरकार से कई बार मांगें उठा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार के इस रवैये के चलते 18 अक्तूबर को हड़ताल की जाएगी। इस दिन कोई भी कर्मचारी कार्य नहीं करेगा। सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गेट मीटिंग प्रतिदिन 17 अक्तूबर तक लगातार होगी। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में आईआर और डीए, नाइट ओवर टाइम, 34 माह का लीव इन कैशमेंट, जीपीएफ ग्रेच्युटी व मेडिकल भत्ता लगभग 580 करोड़ कर्मचारियों का देय है। सभी कर्मचारियों ने कहा कि 18 अक्तूबर को एक दिन का काम छोड़ो आंदोलन पर जाएंगे। इस मौके पर नरेश कुमार, शक्ति कुमार, ओंकार सिंह, सतपाल, रवि कुमार, होशियार सिंह, सुदर्शन कुमार, गगनदीप, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार, महावीर सिंह, जोगिंद्र कुमार व कर्मचारी मौजूद रहे।