फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HRTC buses will not run on local routes from 5 pm onwards

Una News: शाम पांच बजे से लोकल रूटों पर नहीं दौड़ेंगी एचआरटीसी की बसें

Sun, 12 Nov 2023 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 12 Nov 2023 07:53 AM IST
विज्ञापन
HRTC buses will not run on local routes from 5 pm onwards
ऊना। दिवाली पर्व पर रविवार को जिला ऊना के स्थानीय रूटों पर शाम पांच बजे के बाद बस सुविधा नहीं मिलेगी। हालांकि लंबे रूटों पर चलने वाली बसों का संचालन जारी रहेगा। एचआरटीसी ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने चालक और परिचालकाें को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली के मद्देनजर मांग के हिसाब से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन








उन्होंने बताया कि एचआरटीसी ऊना डिपो ने शनिवार को 30 अतिरिक्त बसों का संचालन किया। यह बसें विभिन्न रूटों पर चलाई गईं। दिवाली पर्व पर अपने घर लौटने के लिए अधिकतर लोग एचआरटीसी बसों का ही सहारा लेते हैं। यात्रियों को भीड़ को देखते हुए शुक्रवार के बाद शनिवार को भी ऊना डिपो से अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन








शनिवार को ऊना डिपो की तरफ से 15 बसें बद्दी, पांच बसें चंडीगढ़, पांच बसें होशियारपुर, एक शिमला, तीन कांगड़ा और एक बस पठानकोट के लिए भेजी गई। अधिकतर लोग दिवाली की छुट्टियों के कारण घर लौट रहे हैं। इसके चलते बस अड्डों पर भीड़ बढ़ रही है। चंडीगढ़, बद्दी और दिल्ली में नौकरी करने वाले लोग त्योहारी सीजन के दौरान बड़ी संख्या में घर आते हैं। उधर, दिवाली पर घरों के लौटने के कारण शनिवार को आईएसबीटी ऊना में दिनभर लोगों की भारी देखने को मिली। यहां से विभिन्न बसों के माध्यम से यह लोग अपने घरों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed