फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   hrtc bus service beging from bangana to shimla

बंगाणा से शिमला के लिए शुरू हुई बस सेवा

Wed, 19 Jan 2022 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
hrtc bus service beging from bangana  to shimla
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा से शिमला के लिए बुधवार को बस सेवा शुरू हो गई है। एचआरटीसी शिमला डिपो की टापरी-मैहरे चलने वाली बस को जनता की मांग पर घोषणा के दस दिन के भीतर ही शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन

बंगणा की जनता को शिमला जाने के लिए अब भटकना नहीं होगा। इस बस सेवा के जरिये आसानी से राजधानी तक पहुंचा जा सकेगा। पहली बार बंगाणा से शिमला के ले लिए जाने वाली बस के चालक-परिचालक का अंबे एचबी सेंटर के प्रबंधक विनोद कुमार ने स्वागत किया। शिमला परिवहन डिपो की बस सुबह पौने पांच बजे बंगाणा से शिमला के लिए रवाना होगी और साढ़े 11 बजे पहुंचेगी। करीब एक बजे शिमला से बंगाणा के लिए चलेगी और करीब आठ बजे बंगाणा पहुंचेगी।
विज्ञापन

जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि बंगाणा थानाकलां, लठियाणी, तुतडू, सोहारी, जोल, रायपुर मैदान आदि करीब 60 पंचायतों के लोगों को शिमला जाने के लिए या तो टैक्सी करके ऊना जाना पड़ता था या फिर 50 किमी सफर करके हमीरपुर से शिमला के लिए बस मिलती थी। अब बंगाणा से शिमला बस सेवा शुरू होने पर जनता को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed