फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HRTC bus operations in Himachal come to a halt due to the Punjab bandh; 20 routes affected.

Una News: पंजाब बंद से हिमाचल में थमे एचआरटीसी बसों के पहिये, 20 रूट प्रभावित

Sat, 22 Aug 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus operations in Himachal come to a halt due to the Punjab bandh; 20 routes affected.
ऊना। पंजाब में बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर शुक्रवार को बुलाए गए बंद की तपिश हिमाचल तक पहुंची। पंजाब में सुरक्षा हालात को देखते हुए एचआरटीसी ने सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक पंजाब की ओर जाने वाली बसों के पहिये रोक दिए। इसका असर ऊना से संचालित करीब 20 रूटों पर पड़ा। ऊना बस अड्डे पर दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी, हरियाणा और अन्य गंतव्यों की ओर जाने वाले यात्री घंटों बसों का इंतजार करते रहे। बस सेवा कब बहाल होगी, इसे लेकर भी यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पंजाब की ओर जाने वाले मार्ग बंद रहने से ऊना-बद्दी, ऊना-चंडीगढ़ और ऊना-होशियारपुर रूट पर बसें नहीं चल सकीं। इसके अलावा ऊना-शिमला, ऊना-शिमला वाया एम्स बिलासपुर समेत अन्य रूट भी प्रभावित रहे। इन मार्गों से सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा टालनी पड़ी या बस सेवा बहाल होने तक अड्डे पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

हरियाणा के पिंजौर जाने वाली पूनम शर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ करीब चार घंटे से ऊना आईएसबीटी में बस का इंतजार कर रही हैं। दोपहर दो बजे के बाद बस चलेगी या नहीं, इसकी उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही थी। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ सफर होने के कारण लंबे इंतजार से काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ जाने वाले कांगड़ा निवासी सुनील कुमार और अरुण कुमार ने बताया कि वे भी काफी देर से बस अड्डे पर रुके हुए हैं। बस सेवा बंद होने के कारण उनका सफर अटक गया। यात्रियों ने कहा कि बंद के कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा।


सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक पंजाब से होकर जाने वाले मार्गों पर बसों का संचालन नहीं किया गया। दोपहर बाद बसों की आवाजाही सुचारु रूप से शुरू हो गई है। जो बसें सुबह के समय चंडीगढ़ के लिए गई थी, वे सभी शाम को ऊना वापस पहुंच गई हैं।
-राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed