फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HRTC authorized dhabas on Delhi route become loot dens

Una News: लूट के अड्डे बने दिल्ली रूट पर एचआरटीसी से अधिकृत ढाबे

Mon, 26 Feb 2024 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 26 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
HRTC authorized dhabas on Delhi route become loot dens
गगरेट (ऊना)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की अंतरराज्यीय रूट की बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अधिकृत किए गए ढाबे लूट के अड्डे बनते जा रहे हैं। न तो इन ढाबों में सफाई की उचित व्यवस्था है और न शौचालय। हालत ऐसे है कि अच्छा खासा आदमी गश खाकर गिर पड़े।
विज्ञापन

ऐसी ही स्थिति दिल्ली रूट पर चलने वाले एचआरटीसी की बसों के लिए हरियाणा के पिपली के समीप अधिकृत किए गए ढाबे पर सामने आई। जहां सफाई व्यवस्था के तो क्या कहने बल्कि यात्रियों को 120 रुपये प्रति थाली के हिसाब से राजमा-चावल की प्लेट परोसी गई। अतिरिक्त राजमा मांगने पर 80 रुपये प्रति प्लेट वसूले गए। ढाबे पर मची लूट का एतराज जताते हुए गगरेट के यात्रियों ने इसकी लिखित शिकायत एचआरटीसी ऊना डिपो के आरएम से की है।
विज्ञापन

दिल्ली से वापिस गगरेट आ रहे सतीश कुमार गोगी और नितिन नंबरदार ने आरोप लगाया है कि एचआरटीसी की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली रूट पर अधिकृत किए गए ढाबों की व्यवस्था कैसी है, इसकी कोई जांच नहीं होती। यही वजह है कि ये ढाबे लूट के अड्डे बने हुए हैं। यहां हिमाचली यात्री जाने-अनजाने में लुट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को वे दिल्ली से वापस गगरेट आ रहे थे। इस दौरा पिपली के समीप एचआरटीसी के अधिकृत एक ढाबे पर वह खाना खाने चले गए। ढाबे पर सफाई नाम की कोई चीज नहीं थी। शौचालयों के भी बुरे हाल थे। ढाबे पर उन्होंने राजमा-चावल की प्लेट के आर्डर दिए। वे यह जानकर हैरान रह गए कि राजमा-चावल की प्लेट के 120 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। दूसरी बार राजमा लेने हों तो अलग से 80 रुपये प्लेट के वसूले जाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भी मामले में संज्ञान लेने की मांग की है।

एचआरटीसी ऊना डिपो के आरएम सुरेश धीमान का कहना है कि फोन पर ऐसी शिकायत प्राप्त हुई है। लिखित शिकायत मिलते ही उच्च अधिकारियों को शिकायत आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed