फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HPV vaccination drive underway in Una, 4500 girls to be vaccinated

Una News: ऊना में एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी, 4500 बालिकाओं को लगेगा टीका

Sun, 05 Apr 2026 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 05 Apr 2026 05:57 AM IST
विज्ञापन
HPV vaccination drive underway in Una, 4500 girls to be vaccinated
ऊना। जिला ऊना में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। शनिवार को अभियान के दूसरे चरण के तहत जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। इस अभियान की शुरुआत सिविल अस्पताल अंब से की गई थी, जहां पहले चरण में भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में करीब 4500 बालिकाओं को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए किया जा रहा है जिससे उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा मिल सके। जिन बालिकाओं को पहले चरण में टीका नहीं लग पाया है, उनके लिए 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि कोई भी पात्र बालिका इस सुविधा से वंचित न रहे। डॉ. वर्मा ने अभिभावकों से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टीकाकरण विश्व के 159 देशों में पिछले लगभग 20 वर्षों से सुरक्षित और प्रभावी रूप से किया जा रहा है। वर्ष 2006 से शुरू हुए इस अभियान के तहत पहले लोग यह टीका निजी तौर पर लगवाते थे लेकिन अब केंद्र सरकार द्वारा इसे निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस वैक्सीन का कोई गंभीर दुष्प्रभाव सामने नहीं आया है और यह सर्वाइकल कैंसर के खतरे को लगभग 97 प्रतिशत तक कम करने में सहायक साबित हुई है। इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेडेंट डॉ. संजय मनकोटिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed