{"_id":"69999164eba9ab046a0138e5","slug":"hpca-will-build-a-turf-pitch-in-bargah-neeraj-una-news-c-88-1-cmb1002-175313-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारगाह में एचपीसीए बनाएगा टर्फ पिच : नीरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारगाह में एचपीसीए बनाएगा टर्फ पिच : नीरज
Sun, 22 Feb 2026 04:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 22 Feb 2026 04:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मैदान बारगाह के उन्नयन कार्यों को लेकर विधायक नीरज नैयर ने की बैठक
अधिकारियों को मैदान की ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार, दर्शक दीर्घा की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस मैदान बारगाह के रखरखाव एवं उन्नयन कार्यों को लेकर विधायक नीरज नैयर ने उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सचिव हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन मनुज शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
नैयर ने बैठक के दौरान पुलिस मैदान बारगाह में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मैदान की ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार, दर्शक दीर्घा की मरम्मत और आवश्यक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने यहां होने वाली विभिन्न खेल गतिविधियों से संबंधित विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यों की रूपरेखा तैयार कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने कहा कि विभिन्न खेल संगठनों एवं संस्थाओं की ओर से आयोजित प्रतिस्पर्धाओं के सफल संचालन को पुलिस विभाग का सदैव सहयोगात्मक रवैया रहा है। बैठक में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से खेल मैदान में टर्फ पिच के निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने अवगत किया कि टर्फ पिच के निर्माण का कार्य 1 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि टर्फ पिच के तैयार होने के पश्चात मैदान के लेबलिंग और ड्रेनेज निर्माण का कार्य शुरू किया जाए तथा यहां मौजूद बास्केटबाल कोर्ट में अन्य गतिविधियों की प्रभावी रोकथाम के लिए इसे चारों तरफ से जाली इत्यादि लगाकर बंद किया जाए। इसके अलावा खेल मैदान उदयपुर, राजपुरा तथा साहू को लेकर भी चर्चा हुई।