फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   How to get 24 hours electricity without adequate staff

Una News: बिना पर्याप्त स्टाफ कैसे मिलेगी 24 घंटे बिजली

Sun, 04 May 2025 08:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
How to get 24 hours electricity without adequate staff
उपमंडल बंगाणा में 13580 उपभोक्ता, 225 ट्रांसफार्मर मगर कर्मचारी नाममात्र
विज्ञापन

उपभोक्ता बोले- सरकार बिजली फ्री देना छोड़ो, 24 घंटे आपूर्ति की करो व्यवस्था, अघोषित कट से परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में गर्मियां शुरू होते ही बिजली कट लगने शुरू हो गए हैं। क्षेत्र में बिजली बोर्ड की ओर से नाममात्र कर्मचारियों के सहारे ही काम चलाया जा रहा है। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के सहायक अभियंता ई. उदित सिंह का कहना है कि हमारी कोशिश रहती है कि उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति मिले लेकिन कम कर्मचारियों से काम चलाना पड़ रहा है। इसके बावजूद हमारे कर्मचारी फील्ड में डटे हुए हैं। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में 13580 उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की सेवाएं देने के लिए कर्मचारी डटे हुए हैं। क्षेत्र में इस समय 225 ट्रांसफार्मर चल रहे हैं। सात फीडर और पांच सेक्शन हैं लेकिन बोर्ड के पास कर्मचारी नाममात्र हैं। गर्मियों के मौसम में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने की चुनौती रहेगी। तलमेहड़ा फीडर में 25 ट्रांसफार्मर चल रहे हैं। इनकी दूरी 16 किलोमीटर है। इनका जिम्मा एक कर्मचारी और एक हेल्पर के सहारे है। वहीं लठियाणी फीडर में 61 ट्रांसफार्मर चल रहे हैं। इनकी दूरी 45 किलोमीटर है। इनका जिम्मा मात्र पांच कर्मचारियों के हवाले है। इसी तरह बंगाणा थानाकलां फीडर में 50 ट्रांसफार्मर चल रहे हैं। पांच कर्मचारी इन्हें संभाल रहे हैं। हटली झगरोट में 45 ट्रांसफार्मर का जिम्मा पांच कर्मचारियों तथा धुंधला फीडर में 44 ट्रांसफार्मर का जिम्मा मात्र पांच कर्मचारियों के हवाले है। इसलिए बोर्ड को जब तक नये कर्मचारी नहीं मिलते, दिन रात इन कर्मचारियों से ही काम लेना पड़ रहा है। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने प्रदेश सरकार व संबंधित विभाग से जल्द से जल्द और कर्मचारी तैनात करने की मांग की है।

बाक्स

चडोली से विपन शर्मा का कहना है कि हर दिन लग रहे बिजली कटों से परेशान हो गए हैं। सरकार कहती थी कि 300 यूनिट फ्री देंगे, फ्री छोड़ो हमें चौबीस घंटे बिजली दे दो। बस और कुछ नहीं चाहिए। हर दिन कटों से परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन


बाक्स
पीपलू धार सरोह से कुलदीप सिंह का कहना है कि सरकार और संबंधित विभाग को और कर्मचारियों की तैनाती करनी चाहिए। नाममात्र कर्मचारियों से कब तक काम चलाओगे। एक कर्मचारी कहां-कहां जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
रायपुर मैदान से सुखदेव परमार का कहना है कि दुकान और घरों में हर दिन बिजली कट लग रहे हैं। ऊपर से गर्मी का मौसम है। छोटे बच्चे हैं, स्कूल में पढ़ाई-लिखाई करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल से घर पहुंचते ही बिजली बंद होने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बाक्स
लठियाणी फीडर से अजीत डोगरा का कहना है कि सुबह चार बजे से अखबार के काम के लिए निकलता हूं। पुरा दिन कड़कती धूप में अखबार बेचने के बाद घर पहुंचता हूं तो बिजली कट का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सरकार व संबंधित विभाग से आग्रह है कि और कर्मचारी तैनात किए जाएं ताकि उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article