{"_id":"686e609edf02d864c1034b28","slug":"horrible-road-accident-in-baduhi-nine-players-narrowly-escape-una-news-c-93-1-una1002-158673-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बड़ूही में भीषण सड़क हादसा नौ खिलाड़ी बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बड़ूही में भीषण सड़क हादसा नौ खिलाड़ी बाल-बाल बचे
विज्ञापन
बड़ूही में हुए भीषण सड़क हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त वाहन।स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत बड़ूही बाजार में मंगलवार मध्य रात्रि भीषण सड़क हादसा हो गया। टैक्सी नंबर एचपी 01सी 2553 की एक तेल से भरे टैंकर के साथ तीखे मोड़ पर टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैक्सी के दोनों एयरबैग खुल गए और गाड़ी के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए।
हादसे के वक्त टैक्सी में नौ खिलाड़ी सवार थे। टैक्सी चालक तेज सिंह ने बताया कि वह ऊना में खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स ट्रायल के लिए लेकर आया और चंबा लौटते समय यह हादसा घटित हुआ। वहीं, तेल का टैंकर ऊना की ओर जा रहा था। दुर्घटना के समय रात का सन्नाटा था।
किसी अन्य वाहन की मौजूदगी नहीं थी और गनीमत यह रही कि कोई गंभीर चोट या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सुबह जब स्थानीय दुकानदार तिलक राज अपनी दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुर्घटनाग्रस्त टैक्सी उनकी दुकान के बाहर खड़ी थी और घटनास्थल पर कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचित किया।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में तीखे मोड़ों को लेकर चिंता फिर से बढ़ गई है। उनका कहना है कि बड़ूही बाजार के समीप यह मोड़ बेहद खतरनाक है और पूर्व में भी यहां कई वाहन हादसों का शिकार हो चुके हैं। विभाग को स्पीड ब्रेकर लगाने जैसे उपाय करने चाहिए। पहले स्पीड ब्रेकर लगे थे। ज़ब से नई टारिंग हुई है, स्पीड ब्रेकर नहीं लगाए गए।
पुलिस चौकी जोल के इंचार्ज विनोद कुमार का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही मौका पर गए। किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। टैक्सी और टैंकर के मालिकों का आपस में समझौता हो गया। किसी भी प्रकार की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।