{"_id":"61d32fd38abd4a67803b93b7","slug":"honored-the-students-who-shine-in-the-children-s-science-fair-una-news-sml395581976","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय बाल विज्ञान मेले के विजेता किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय बाल विज्ञान मेले के विजेता किए सम्मानित
विज्ञापन
चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेताओं को सम्मानित करते हुए शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने राज्य स्तरीय बाल विज्ञान मेले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और इसी जज्बे के साथ भविष्य में भी प्रयास जारी रखने को कहा।
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक संजीव लठ्ठ ने बताया कि राज्य स्तरीय बाल विज्ञान मेला 28 से 31 दिसंबर तक ऑनलाइन चला। जिसमें ऊना जिले से 47 छात्रों ने भाग लिया। राजकीय उच्च पाठशाला त्यूड़ी के दो बच्चों सूर्यांश ठाकुर और अग्रिम बैंस ने कनिष्ठ वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी (ग्रामीणवर्ग)में द्वितीय स्थान हासिल किया।
वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बौल के मोहित ने गणित ओलंपियाड के कनिष्ठ वर्ग में द्वितीय, डीएवी लठियाणी की कनिका ने वरिष्ठ वर्ग की वैज्ञानिक क्रियाकलाप में द्वितीय स्थान हासिल करके जिला का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय से रीता शर्मा अनुभाग अधिकारी, बलविंद्र कौर अधीक्षक ग्रेड-टू, पवन शर्मा अधीक्षक ग्रेड टू, बच्चों के गाइड अध्यापक हरदीप सिंह, शमशेर सिंह, बौल विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार, त्यूड़ी के मुख्याध्यापक चमन लाल ऐरी मौजूद रहे।