फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Homeopathy OPD started in OL and Isapur Ayurvedic Hospitals

Una News: ओएल और ईसपुर आयुर्वेदिक अस्पतालों में शुरू हुई होम्योपैथी ओपीडी

Sat, 21 Feb 2026 04:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 21 Feb 2026 04:28 AM IST
विज्ञापन
Homeopathy OPD started in OL and Isapur Ayurvedic Hospitals
खास खबर
विज्ञापन

चिकित्सकों की तैनाती, बुजुर्गों व महिलाओं को अब ऊना नहीं जाना पड़ेगा इलाज के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के आयुर्वेदिक अस्पताल ओएल और ईसपुर में होम्योपैथी चिकित्सा सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अस्पतालों में होम्योपैथी चिकित्सकों की तैनाती कर नियमित ओपीडी शुरू कर दी है। इससे अब लोगों को एक ही स्थान पर आयुर्वेदिक और होम्योपैथी दोनों पद्धतियों से इलाज की सुविधा मिल सकेगी। अब तक होम्योपैथी उपचार की सुविधा केवल आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना में ही उपलब्ध थी। ऐसे में ओएल और ईसपुर क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए ऊना शहर का रुख करना पड़ता था।
इस कारण खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। नई व्यवस्था लागू होने से इन क्षेत्रों के लोगों को अब अपने नजदीकी अस्पताल में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार आयुष चिकित्सा पद्धतियों को मजबूत करने और वैकल्पिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। चिकित्सकों की तैनाती के साथ-साथ आवश्यक दवाइयों की भी व्यवस्था की गई है, ताकि मरीजों को उपचार में किसी तरह की असुविधा न हो। आने वाले समय में मरीजों की संख्या बढ़ने पर सुविधाओं का और विस्तार भी किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि होम्योपैथी उपचार से कई पुरानी और सामान्य बीमारियों में लाभ मिलता है। अब यह सुविधा नजदीक मिलने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन


कोट
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के अलावा अब ओएल व ईसपुर आयुर्वेदिक अस्पतालों में होम्योपैथी की ओपीडी का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed