फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HIMUDA colony residents urge minister in Una to bring them in Panchayat area

मंत्री जी! महंगी पड़ रही हिमुड़ा कॉलोनी, पंचायत के अधीन लाएं घर

Mon, 04 Apr 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
HIMUDA colony residents urge minister in Una to bring them in Panchayat area
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। मंत्री जी! हिमुड़ा की कॉलोनी महंगी पड़ रही है। यहां कई तरह के शुल्क देने पड़ रहे हैं। इसे देखते हुए हमें पंचायत के अधीन लाया जाए। यह मामला जिला मुख्यालय के साथ लगते रामपुर में रविवार को आयोजित सरकार के जनमंच कार्यक्रम में उठा। हिमुड़ा कॉलोनी रक्कड़ की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान स्वदेश प्रकाश शर्मा ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया। मंत्री सरवीण चौधरी ने यह मामला सरकार स्तर पर उठाने का भरोसा दिलाया।
रविवार को ऊना विस क्षेत्र के रामपुर गांव में स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने की। कार्यक्रम में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जनमंच में जनकौर निवासी मनोज कुमार ने पुश्तैनी रास्ता जबरन रोके जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने की बात कही। वहीं बहडाला निवासी भजनो देवी ने निजी कॉलोनी से उनके घर के सामने गंदा पानी छोड़ने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि एक निजी कॉलोनी से गंदा पानी उनके घर से पास पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई स्तर पर यह मामला उठाया गया है, लेकिन अभी तक समस्या का सुधार नहीं हुआ। मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को खत्म करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाधीश ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीएम डा. निधि पटेल व अन्य मौजूद रहे।
15 साल से लटका है नाले का निर्माण
ग्राम पंचायत पंजावर से आए किशन चंद ने बताया उनके गांव में नाले के निर्माण की मांग 15 साल से लटकी हुई है। इस कारण बरसात व अन्य मौसम में अधिक बारिश होने से उनकी फसल बर्बाद हो जाती है। कहा कि इस नाले के तटीकरण को लेकर पंचायत से लेकर प्रशासन व सरकार ने उनकी एक न सुनी। इस पर जब मंत्री ने बाढ़ नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से जवाब तलब किया तो उन्होंने बताया कि उनके पास इसके लिए बजट नहीं है। इसके बाद मंत्री सरवीण चौधरी ने डीसी राघव शर्मा से चर्चा कर पंचायती फंड का इस्तेमाल कर मनरेगा के तहत इस नाले के तटीकरण का आश्वासन तो दिया लेकिन मांग उठाने वालों के चेहरे पर संतुष्टि के भाव नहीं दिखे।
प्रवासियों की झुग्गियों का भी उठा मामला
ऊना के वार्ड चार निवासी संजय ठकराल ने कहा कि उनके क्षेत्र में प्रवासियों की रिहायश अनियंत्रित तरीके से बढ़ रही है। इससे इलाके में गंदगी का आलम है और लोग रातभर शराब पीने और गालीगलौज करते हैं। नगर परिषद अधिकारी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। हालांकि इस दौरान यह बात भी निकलकर सामने आई की सरकारी जमीन पर भी झुग्गी-झोपड़ी बनाई गई है। इस पर मंत्री ने पूछा कि किसी अधिकारी ने कोई संज्ञान क्यों नहीं लिया तो तहसीलदार ऊना और नगर परिषद ने सरकारी जमीन पर दो से तीन दिन में निर्माण हटाने की बात कही और निजी जमीन पर हुए निर्माण को लेकर भी जांच करने को कहा।
इन विभागों से संबंधित उठी समस्याएं
करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुए जनमंच में कुल 35 जनसमस्याएं प्राप्त हुई। इनमें कुछ तो मौके पर सुलझ गईं और कुछ की जांच के आदेश दिए गए। प्री-जनमंच गतिविधियों के दौरान 20 समस्याएं प्राप्त हुईं। इसमें से सात शिकायतें और 13 मांग पत्र रहे। मौके पर कुल 15 जनसमस्याएं प्राप्त हुईं और नौ शिकायतें और छह मांगपत्र शामिल रहे। 15 जनसमस्याओं में से तीन शिकायतें व एक मांग जिला प्रशासन से रही। जबकि, पुलिस से संबंधित दो, पीडब्ल्यूडी से एक, एनएचएआई से संबंधित एक, बिजली बोर्ड से एक मांग, जल शक्ति विभाग से संबंधित एक शिकायत व दो मांगपत्र, पंचायती राज विभाग के संबंधित एक शिकायत, एपीएमसी के संबंधित एक शिकायत तथा ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित एक शिकायत रही।

छह बेटियों को मिला सम्मान
- जनमंच में कुल 35 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और दो व्यक्तियों ने अपने टेस्ट भी करवाए। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान गोदभराई रस्म व अन्न प्राशन संस्कार भी किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिला ऊना की 6 बेटियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उनकी उपलब्धियों को दर्शाने वाले बोर्ड भी प्रदान किए गए। सम्मानित होने वालों में डॉ. रीवा सूद, डॉ. अदिति शर्मा, शिवांगनी सिंह, डॉ. ममता, डॉ. परमजीत कौर तथा सब लेफ्टिनेंट सिमरन ठाकुर शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed