फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himachal's Shivansh became champion in North Zone Badminton Competition

Una News: नार्थ जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिमाचल के शिवांश बने चैंपियन

Fri, 12 Sep 2025 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Himachal's Shivansh became champion in North Zone Badminton Competition
फाइनल मुकाबले में हरियाणा के गगन को किया पराजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना की राव बैडमिंटन अकादमी में खेली गई नॉर्थ जोन अंडर-19 महिला, पुरुष बैडमिंटन चैंपियनशिप वीरवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह की अध्यक्षता बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष अजय सिंघानिया ने की और विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के संयोजक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि अंतिम दिन वीरवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। नॉर्थ जोन महिला व पुरुष चैंपियनशिप के पुरुष एकल वर्ग में हिमाचल प्रदेश के शिवांश शर्मा नॉर्थ जोन के चैंपियन बने। उन्होंने हरियाणा के गगन को पराजित किया, जबकि महिला एकल वर्ग में दियानका वाल्दिया नॉर्थ जोन की चैंपियन बनीं। वाल्दिया ने राजस्थान की पारूल चौधरी को पराजित किया। नार्थ जोन चैंपियनशिप के पुरुषों के डबल मुकाबले में राजस्थान के मुरली शर्मा और आर्यन त्यागी नॉर्थ जोन के चैंपियन बने। उन्होंने दिल्ली के दिव्यांश रावत और योगांश सिंह को पराजित किया। महिलाओं के डबल मुकाबले में जेनिथ और लिखिता श्रीवास्तव नॉर्थ जोन की चैंपियन बनीं। उन्होंने हरियाणा की अपूर्वा और साक्षी गहलावत की जोड़ी को पराजित किया। मिक्स डबल्स मुकाबले में दिल्ली के दिव्यांश रावत और दियानका नॉर्थ जोन के चैंपियन बने। उन्होंने राजस्थान के जंगजीत सिंह और काव्य स्वामी की जोड़ी को पराजित किया। लड़कों के अंडर-19 फाइनल मुकाबले में पंजाब के निलेश सेठ नॉर्थ जोन के चैंपियन बने। उन्होंने हिमाचल के देवांश को पराजित किया। जबकि लड़कियों के अंडर-19 फाइनल मुकाबले में दिल्ली की ऋषिका नंदी नॉर्थ जोन की चैंपियन बनीं। ऋषिका ने राजस्थान की सुहासी वर्मा को पराजित किया। अंडर-19 के लड़कों के डबल मुकाबले में दिल्ली के दिव्यांश रावत और योगांश सिंह चैंपियन बने। उन्होंने पंजाब के ध्रुव दत्ता और नीलेश सेठ की जोड़ी को हराया। लड़कियों के अंडर-19 फाइनल डबल मुकाबले में हरियाणा की निशु मालिक और सुनैना मलिक नॉर्थ जोन की चैंपियन बनीं। उन्होंने चंडीगढ़ की रईसा भनोट और रिद्धिमा सैनी की जोड़ी को पराजित किया। अंडर-19 मिक्स डबल मुकाबले में दिल्ली के दिव्यांश रावत और दियानका नॉर्थ जोन की चैंपियन बनीं। उन्होंने हरियाणा के आर्यन सिपहिया और रिद्धि कौर तूर को पराजित किया और नॉर्थ जोन के चैंपियन बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed