फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himachal's Junior and Senior C Yogasana team leaves for Vijayawada

Una News: हिमाचल की जूनियर और सीनियर सी योगासन टीम विजयवाड़ा रवाना

Sat, 27 Sep 2025 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:31 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की योगासन टीम के 13 खिलाड़ी छठी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विजयवाड़ा रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होगी। टीम में जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन
Himachal's Junior and Senior C Yogasana team leaves for Vijayawada

विस्तार

छठी राष्ट्रीय स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में 13 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

थाना कलां (ऊना)। हिमाचल प्रदेश की जूनियर एवं सीनियर सी योगासन टीम छठी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को हमीरपुर से विजयवाड़ा रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 28 सितंबर से 1 अक्तूबर 2025 तक योगासन भारत की ओर से आयोजित की जा रही है।हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ के राज्य सचिव डॉ. विवेक सूद के अनुसार टीम में कुल 13 खिलाड़ी शामिल हैं। 11 जूनियर (14-18 वर्ष) और 2 सीनियर से (45-55 वर्ष)। फीमेल कोच संतोष ठाकुर (कुल्लू) और मेल कोच ध्यान चंद भंडारी (शिमला) नेतृत्व करेंगे।



जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों में यशोवर्धन अत्री, निधि डोगरा, वंशिका ठाकुर (हमीरपुर), देवाशीष शौरी (कुल्लू), सिया शर्मा (सोलन), हार्दिक (मंडी), हरप्रीत कौर (ऊना), आनंद, अक्षित, साक्षी (सिरमौर), त्र्यंबक तिवारी (कांगड़ा) शामिल हैं। सीनियर सी वर्ग में रमेश कुमार (मंडी), संतोष ठाकुर (कुल्लू) शामिल हैं। संघ के तकनीकी डायरेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि 21-24 सितंबर तक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कोच शशि डोगरा और टीएसआर टीम के हेड लकी वालिया ने प्रशिक्षण दिया। संघ के संयुक्त सचिव विनोद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ राज्य का एकमात्र मान्यता प्राप्त पंजीकृत निकाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed