फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himachali artists will prepare bhajans of Mata Chintapurni on Navratri

Una News: नवरात्र पर माता चिंतपूर्णी के भजन बनाएंगे हिमाचली कलाकार

Thu, 27 Mar 2025 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Himachali artists will prepare bhajans of Mata Chintapurni on Navratri
मंदिर प्रशासन ने दी मंजूरी, कलाकार मंदिर न्यास से कर सकते हैं संपर्क
विज्ञापन


भजन की शूटिंग में मंदिर के सदस्य भी आएंगे नजर

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचली कलाकारों से नवरात्र के उपलक्ष्य पर माता चिंतपूर्णी के भजन बना जाएंगे। माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। खास बात यह भी है कि हिमाचली कलाकारों की ओर से माता चिंतपूर्णी के जो भजन नवरात्र पर बनाए जाएंगे, उसमें न्यास के सदस्य भी शूटिंग के दौरान नजर आएंगे। इस पहल को धरातल पर अमलीजामा पहनाने के लिए न्यास प्रबंधन ने तैयारी कर ली है। जल्द ही हिमाचली कलाकार माता चिंतपूर्णी के भजन नवरात्र के उपलक्ष्य पर बनाएंगे और इस मुहिम को अमलीजामा पहनाने के लिए न्यास प्रबंधन की बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है और इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इस बार चैत्र नवरात्र का आगमन 30 मार्च से होने जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था के लिए न्यास प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हिमाचली कलाकार जो माता चिंतपूर्णी के भजन नवरात्र के उपलक्ष्य पर बनाने की इच्छुक हैं, वे न्यास प्रबंधन से संपर्क कर सकते हैं। एसडीएम सचिन शर्मा के अनुसार न्यास प्रबंधन की बैठक में यह फैसला लिया है और इस दिशा में पहल की है कि नवरात्र के उपलक्ष्य पर माता चिंतपूर्णी के भजन बनाए जाएंगे। इस प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने के लिए हिमाचली कलाकार आगे आएंगे। प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है। जल्द ही इस पहल को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बाक्स
बाबा माई दास परिसर में तमाम तरह की सुविधाएं श्रद्धालुओं को जागरण करवाने के लिए प्रदान करवाई जाएंगी। मनोरंजन के उपकरण की व्यवस्था करने की दिशा में भी न्यास प्रबंधन ने फैसला लिया है ताकि श्रद्धालुओं को बाबा माई दास परिसर में ही तमाम तरह की सुविधा मुहैया हो सके। इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए निविदाएं भी न्यास प्रबंधन ने आमंत्रित करने की प्रक्रिया को भी अमलीजामा पहना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed